scorecardresearch
 

क्रैम्प, दर्द, फ‍िर भी नहीं छोड़ा मैदान... रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का धमाका, ठोक द‍िया शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट से र‍िटायरमेंट लेने के कुछ दिन बाद ही बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए शानदार वापसी की. उन्होंने दिखाया क्लास के खिलाफ वन-डे कप मैच में नाबाद 108 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई. क्रैम्प से जूझने के बावजूद स्टोक्स अंत तक टिके रहे. इससे पहले उन्होंने नौ ओवर में 38 रन देकर किफायती गेंदबाजी भी की.

Advertisement
X
इमोशनल विदाई के बाद बल्ले से जवाब, बेन स्टोक्स ने फिर दिखाया क्लास (Photo: ITG)
इमोशनल विदाई के बाद बल्ले से जवाब, बेन स्टोक्स ने फिर दिखाया क्लास (Photo: ITG)

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद बेन स्टोक्स ने साबित कर दिया कि उनके अंदर अभी भी काफी क्रिकेट की भूख  बाकी है. संन्यास के बाद अपने पहले मुकाबले में उन्होंने मंगलवार (22 जुलाई)  शानदार नाबाद शतक जड़ते हुए डरहम को पांच विकेट से यादगार जीत दिलाई.

डर्बी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 257 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी डरहम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 98 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे और मैच डर्बीशायर की पकड़ में दिखाई दे रहा था. ऐसे मुश्किल वक्त में बेन स्टोक्स ने मोर्चा संभाला और अंत तक क्रीज पर टिके रहे.

स्टोक्स ने 123 गेंदों पर नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस मैच जिताऊ पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. डरहम ने 49.1 ओवर में पांच विकेट पर 257 रन बनाकर पांच गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया.

स्टोक्स की इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि वह लंबे समय तक क्रैम्प से परेशान रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा. दर्द के बीच बल्लेबाजी जारी रखी, शतक पूरा किया और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया.

Advertisement

केसी एल्ड्रिज 23 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि विल रोड्स ने 45 और कॉलिन एकरमैन ने 28 रन का योगदान दिया.

इससे पहले दिखाया क्लास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 256 रन बनाए थे. मार्टिन एंडरसन ने शानदार 112 रन की पारी खेली, जबकि ब्रुक गेस्ट ने 48 रन बनाए. डरहम की ओर से ल्यूक रॉबिन्सन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 44 रन देकर तीन विकेट झटके.

बेन स्टोक्स ने केवल बल्ले से ही नहीं, गेंद से भी योगदान दिया. उन्होंने नौ ओवर में सिर्फ 38 रन खर्च किए और पूरी पारी में किफायती गेंदबाजी की, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.

यह मुकाबला स्टोक्स के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह डरहम के लिए उनका 12 साल बाद पहला 50 ओवर का मैच था और उन्होंने इसे शतक के साथ यादगार बना दिया.

कुछ दिन पहले ही स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश लिखते हुए अपने पूरे करियर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया था.

बेन स्टोक्स का इंटनरनेशनल कर‍ियर कैसा रहा
स्टोक्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में 122 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 44 मुकाबलों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7273 से ज्यादा रन बनाए और 252 विकेट हासिल किए. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले. वनडे में उनके नाम 3463 रन, 74 विकेट हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 585 रन और 26 विकेट हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement