scorecardresearch
 

₹13 हजार सस्ता हुआ Samsung का धांसू 5G फोन, Amazon Sale में बंपर डील!

Samsung Galaxy A56 5G पर Amazon Great Indian Festival Sale में शानदार छूट मिल रही है. फोन की कीमत में 13,000 रुपये तक की कटौती की गई है. इसमें 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए फोन की कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी.

Advertisement
X
Amazon Sale में बंपर डील! (Photo: AI)
Amazon Sale में बंपर डील! (Photo: AI)

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो Amazon पर चल रही Great Indian Festival Sale में आपको कई शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं. लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं Samsung के एक 5G स्मार्टफोन के बारे में, जिसकी कीमत 13 हजार रुपये सस्ती हो गई है. इस फोन में फीचर्स भी काफी धांसू मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

सेल में कितनी कम हुई कीमत?

Samsung के इस स्मार्टफोन की MRP की बात करें, तो यह 49,999 रुपये में मिल रहा है. लेकिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसकी कीमत पर 36% का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद यह फोन 31,999 रुपये में मिल रहा है.

इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 959 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो 16,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाला पैसा आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में रूम हीटर की कीमत धड़ाम, ₹799 से शुरू हुई डील, सर्दियों से पहले खरीदने का मौका!

Samsung Galaxy A56 5G के फीचर्स

Advertisement

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. यानी फोन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस अच्छा हो सकता है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है.
फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है. इससे रोजाना के काम, ऐप चलाने और मल्टीटास्किंग में मदद मिलती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली की सफाई होगी आसान! Amazon Sale में ₹3,398 का वैक्यूम क्लीनर, घर के कोने-कोने की करेगा सफाई

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में IP67 रेटिंग भी मिलती है, जो धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा देती है. कुल मिलाकर, अगर आप Samsung का फोन खरीदना चाहते हैं, तो Amazon की इस डील को चेक कर सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement