REDMAGIC ने एक नया स्मर्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम REDMAGIC 12 Pro है. इसको अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है, इससे पहले कंपनी चीन में लॉन्च कर चुकी है. चीनी वर्जन की तुलना में ग्लोबल वेरिएंट के अंदर बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं.
REDMAGIC 12 Pro के अंदर कई कमाल के फीचर्स दिए हैं. इसमें 8400mAh की बैटरी, 185Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया है. साथ ही इस हैंडसेट के अंदर एयर+ लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है, जो स्मार्टफोन के टेम्प्रेचर को कंट्रोल करने का काम करता है.
Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 के शुरुआती वेरिएंट के अंदर 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, इसकी कीमत 949 अमेरिकी डॉलर (करीब 89,999 रुपये) है. यह कीमत अमेरिका में है. कनाडा, यूके और यूरोप में कीमतें अलग-अलग हैं.
REDMAGIC 12 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
REDMAGIC 12 Pro में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दिया है. इसमें 185 रिफ्रेश रेट्स का डिस्प्ले दिया है. इसमें 960Hz Touch सैंपलिंग रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है.
REDMAGIC 12 Pro का प्रोसेसर
REDMAGIC 12 Pro में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 850GPU का इस्तेमाल किया है. साथ ही इस एक को प्रोसेसर मिलेगा, जिसका नाम रेड कोर R5 दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोन
REDMAGIC 12 Pro का कैमरा
REDMAGIC 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1.55″ सेंसर है, जिसके साथ f/1.88 अपर्चर मिलता है. इसमें OIS का सपोर्ट मिलता है. इसमें 50MP का 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर कर सकता है.
REDMAGIC 12 Pro की बैटरी
REDMAGIC 12 Pro में 8400mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसमें 80W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.