Realme ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme C83 5G है. इसमें कंपनी ने कई खास फीचर दिए हैं. यह हैंडसेट 7000mAh की बैटरी, 144Hz का रिफ्रेस रेट्स और वर्चुअल रैम के सपोर्ट के साथ आता है.
Realme C83 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा सेकेंड वेरिएंट 4 GB + 128 GB है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 6 GB + 128 GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 17,499 रुपये है. इनकी कीमत 7 मार्च से शुरू होगी.
Realme C83 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme C83 5G में 6.8-inch का पिक्सल HD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें LCD पैनल का यूज किया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें 900 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल
Realme C83 5G का प्रोसेसर
Realme C83 5G में ऑक्टाकोर मीडिया डाइमेंसिटी 6300 6nm चिपसेट का यूज किया गया है. इसके साथ 4GB / 6GB LPDDR4X RAM के ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही इसमें 64GB / 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक का कार्ड लगा सकेंगे.
Realme C83 5G का कैमरा
Realme C83 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है. साथ ही 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार धड़ाम हुई सेल
Realme C83 5G की बैटरी
Realme C83 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 15W का फास्ट चार्जंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए 3.5mm का ऑडियो जैक शामिल किया गया है.