अगर आप इस दिवाली अपने घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और किसी शानदार डील की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर काफी कम कीमत में मिल रहा है.
सबसे खास बात यह है कि इस डील में आप 10 हजार रुपये से भी कम में शानदार टीवी घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और साथ ही इस टीवी में मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में.
किस टीवी पर मिल रही है शानदार डील?
Realme TechLife के इस टीवी पर शानदार ऑफर देखने को मिल रहा है. फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल पेज पर इस मॉडल की कीमत 22,999 रुपये दिखाई गई है.
वहीं, सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर 10,399 रुपये हो गई है. अगर आप बैंक ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो इसे 9,404 रुपये में घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं इतनी कम कीमत में मिलने वाले इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स के बारे में.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?
टीवी का डिस्प्ले कैसा है?
टीवी में सबसे जरूरी उसका डिस्प्ले होता है, क्योंकि इसी से मूवी और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस शानदार बनता है. इस टीवी में 80cm यानी 32 इंच का डिस्प्ले मिलता है. यह एक LED डिस्प्ले है. इसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है, जो टीवी देखते समय अच्छा एक्सपीरियंस देता है.
स्पीकर की क्वालिटी कैसी है?
टीवी में लगे स्पीकर की क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी होती है, जितना उसका डिस्प्ले. इसके लिए इस टीवी में दो स्पीकर दिए गए हैं, जो 20W का आउटपुट देते हैं. इससे आपको टीवी देखते समय अच्छी आवाज मिलती है और घर में मूवी देखने का मजा भी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: 6,330mAh बैटरी और 100W चार्जिंग वाला POCO X8s लॉन्च, छोटी स्क्रीन में मिलेंगे बड़े फीचर्स
परफॉर्मेंस कैसी है इस स्मार्ट टीवी की?
अगर बात करें इस टीवी के ऑपरेटिंग सिस्टम की, तो यह Android पर चलता है. वहीं, इसमें 1GB RAM और 8GB स्टोरेज भी मिलता है, जो टीवी के इस्तेमाल में मदद करता है.
इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं. साथ ही इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. अगर आप भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही यह डील आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.