Google ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Pixel 10a है. यह स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है. यह Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी शुरुआती कीमम 49,999 रुपये है. इसमें डुअल रियर कैमरा और कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं.
Pixel 10a का प्री ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी पहली सेल 6 मार्च 2026 को होगी. यह हैंडसेट चार कलर वेरिएंट में आता है, जो Lavender, Obsidian, Fog और Berry हैं.
मिल रहा है 3 हजार रुपये का कैशबैक
लॉन्च ऑफर के तहत गूगल के इस हैंडसेट पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मिलेगा. साथ ही 24 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 10a में 6.3-inch Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 3,000 निट्स की पीक ब्राइनेस मिलती है. यह पिक्सल डिलवाइस में अब तक का सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला पिक्सल a सीरीज का डिवाइस है.
Google Pixel 10a प्रोसेसर
Google Pixel 10a हैंडसेट Google Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB Ram और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा.
Pixel 10a क कैमरा सेटअप
Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48-megapixel का वाइड एंगल लेंस और 13-Megapixel का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है. फ्रंट पर 13-Megapixel का कैमरा दिया है.
यह भी पढ़ें: खरीदने जा रहे हैं न्यू स्मार्टफोन, एक-एक कर जरूर चेक करें ये बातें
Pixel 10a की बैटरी
Pixel 10a में 5,100mAh की बैटरी दी है, जो 30W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W के वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 30 घंटे का बैटरी बैकअप देगी.