scorecardresearch
 

Amazon डिलिवरी के दौरान चोरी हुए 1.5 करोड़ के फोन, 200 कैमरों से हुआ खुलासा

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले कस्टमर अक्सर शिकायत करते हैं कि उनको गलत स्मार्टफोन या दूसरा प्रोडक्ट मिशिंग है. अब पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का भंडफोड़ किया है और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 604 स्मार्टफोन को जब्त किया है, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
दिल्ली पुलिस ने बरामद किए चोरी किए गए 604 ब्रांड न्यू मोबाइल. (Photo: ITG)
दिल्ली पुलिस ने बरामद किए चोरी किए गए 604 ब्रांड न्यू मोबाइल. (Photo: ITG)

दिल्ली पुलिस ने ब्रांड न्यू मोबाइल फोन की चोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ऐमेजॉन डिलिवरी ट्रैक से फोन को उड़ा लेते थे.  पुलिस ने इनके पास से करीब 604 ब्रांड न्यू स्मार्टफोन को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है. 

20 जून को मोबाइल वेयरहाउस के मैनेजर रवि ने एक पुलिस ऑनलाइन कंप्लेंट (e-FIR) दर्ज कराई. उन्होंने बताया है कि बड़ी संख्या में वीवो के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं. पुलिस ने जांच में पाया है कि करीब 4500 मोबाइल फोन एक ऐमेजॉन डिलिवरी ट्रक में चढ़ाए गए. 

इसके बाद ट्रक डिलिवरी के दौरान मोबाइल फोन अचानक से गायब हो गए, जो करीब 1500 मोबाइल थे. इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया. 

200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की 

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूट पर करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज  को चेक किया. पुलिस ने जांच में पाया कि मोबाइल चोरी के दौरान एक पिकअप व्हीकल का इस्तेमाल किया गया है. आरोपी के नाम पंकज, आनंद और मोहित हैं. 

Advertisement

एक हिस्सा पहले ही जब्त किया जा चुका था 

आगे की जांच में पता चला कि उक्त पिकअप वाहन और चोरी किए गए मोबाइल फोन का एक हिस्सा पहले ही उत्तर प्रदेश के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: चार्जिंग के लिए लगाया स्मार्टफोन, बैंक अकाउंट हो गया खाली, प्राइवेट डेटा भी हुआ लीक, कैसे बचें?

तीनों आरोपियों से की पूछताछ  

इसके बाद आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट लेकर तीनों आरोपियों से इस मामले में औपचारिक पूछताछ की गई. उन्हें वर्तमान मामले में विधिवत गिरफ्तार किया गया. 

बुलंदशहर में की छापेमारी और फोन बरामद 

आरोपियों से मिली सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और इनवेस्टीगेशन टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के भिघेपुर गांव स्थित एक बाग में छापेमारी की. वहां छिपाकर रखे गए 604 नए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जो वीवो ब्रांड के थे. 

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में आगे पता चला कि वे पहले भी अलग-अलग राज्यों में पहले से कई मोबाइल फोन की खेप चोरी करने और गबन के मामले दर्ज हैं. 

महंगे प्रोडक्ट को बनाते थे निशाना 

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं और ट्रांजिट के दौरान हाई वेल्यू वाले इलेक्ट्रोनिक सामान की खेप को निशाना बनाते हैं. वे वाहनों से सामान को निकालते और फिर अपना पार्टनर के साथ मिलकर सामान का ठिकाने लगा देते.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement