scorecardresearch
 

स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे ये मोबाइल फोन्स

स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने वाली हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीनी स्मार्टफोन मेकर्स OnePlus और Oppo जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं.

Advertisement
X
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ सकती हैं

स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है. चीन की दो बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां OPPO और OnePlus जल्द ही अपने फोन्स की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मार्च 2026 से दोनों ब्रांड्स अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाले हैं.

कंपनियों का कहना है कि यह फैसला बढ़ती कंपोनेंट लागत और सप्लाई चेन की दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है. यानी आने वाले दिनों में अगर आप OPPO या OnePlus का फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

16 मार्च से महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO और OnePlus ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा है कि 16 मार्च से कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया जाएगा. यह बदलाव कई बाजारों में लागू हो सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: दाल-चावल, सब्जी और सूप तक... ₹2000 का यह गैजेट बिना LPG के बना सकता है खाना

हालांकि कंपनियों ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी. लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में 15-20% तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

Advertisement

OnePlus के फोन 50 हजार के पार जा सकते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus के कुछ फोन्स पर भी इसका असर दिख सकता है. उदाहरण के तौर पर OnePlus 15R को भारत में 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 50,000 रुपये से ऊपर जा सकती है.

इसी तरह OPPO के A सीरीज और K सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से कंपोनेंट्स की कीमत तेजी से बढ़ रही है. खासकर RAM, चिपसेट और अन्य हार्डवेयर पार्ट्स महंगे हो गए हैं. यही वजह है कि कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हैं.

यह भी पढ़ें: 900 रुपये का LPG सिलेंडर भूल जाइए! ₹5000 में बनाइए Gas-Free Kitchen, सालों साल टेंशन फ्री

इसके अलावा सप्लाई चेन में दिक्कतें और नई टेक्नोलॉजी के कारण बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत भी कीमत बढ़ने की बड़ी वजह मानी जा रही है.

खरीदारों पर पड़ेगा सीधा असर

अगर यह प्राइस हाइक लागू होती है तो इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. खासकर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कीमतें पहले से ज्यादा हो सकती हैं.

Advertisement

ऐसे में अगर आप OPPO या OnePlus का फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 16 मार्च से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उसके बाद वही फोन आपको ज्यादा कीमत में मिल सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement