scorecardresearch
 

सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, इसमें है कॉम्पैक्ट साइज, फ्लैगशिप फीचर्स और शानदार कैमरा

OnePlus 13s को काफी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर समर सेल जारी है. सेल के दौरान टोटल 8 हजार रुपये तक के सेविंग करने का मौका मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Oneplus 13s पर 8 हजार रुपये तक की सेविंग. (Photo: OnePlus)
Oneplus 13s पर 8 हजार रुपये तक की सेविंग. (Photo: OnePlus)

OnePlus का एक हैंडसेट सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है, जिसका नाम OnePlus 13s है. कंपनी ने इस हैंडसेट को बीते साल लॉन्च किया था. यह एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें पावरफुल कैमरा, प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट साइज मिलता है. आइए इसकी कीमत जानते हैं. 

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर समर सेल जारी है और OnePlus 13s सेल के दौरान सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. आइए इस हैंडसेट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

OnePlus 13s के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इस हैंडसेट को 5 हजार रुपये की प्राइस कट के साथ 49,999 रुपये में लिस्ट कर दिया है. इसके अलावा और भी डील्स हैं, जिनका यूज करके कीमतों को कम किया जा सकेगा. 

HDFC क्रेडिट कार्ड का यूज करके 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकेगा. ऐसे में OnePlus 13s पर टोटल 8 हजार रुपये तक की सेविंग होगी. 

इस प्राइस सेगमेंट में OnePlus 13s एक अच्छा ऑप्शन नजर आता है और यह हैंडसेट वैल्यू फॉर मनी है. आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा आदि के बारे में जानते हैं. 

Advertisement

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus 13s असल में 8.2mm की थिकनेस के साथ आता है और इसका वजन 185 ग्राम है. इस हैंडसेट में 6.32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसमें 5,850mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फुल डे बैटरी दे सकता है. 

यह भी पढ़ें: आसमान छूने के लिए तैयार स्मार्टफोन्स की कीमतें, इस साल अब तक 40% महंगे हो गए हैं फोन्स

OnePlus 13s का प्रोसेसर 

वनप्लस के इस हैंडसेट में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 8 इलाइट चिपसेट का यूज किया है. इसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है. इसमें वनप्लस एआई भी मिलता है. 

OnePlus 13s का कैमरा 

वनप्लस 13एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50-megapixel Sony LYT-700 सेंसर है, जिसके साथ ऑप्टिकली स्टेबलाइज्ड अपर्चर लेंस मिलता है. अन्य कैमरा 50MP का 2X टेलीफोटो लेंस मिलेगा. 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement