scorecardresearch
 

लावा ब्रांड की नई तैयारी, बड़ी बैटरी और नई सीरीज के दम पर चीनी ब्रांड्स से मुकाबला

भारतीय मोबाइल मैन्युफैक्चरर लावा अब न्यू सीरीज को लेकर आ रही है, जिसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी. न्यू सीरीज का नाम विराट होगा. कंपनी ने चीनी ब्रांड को टक्कर देने के लिए बड़ी तैयारी की है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
लावा विराट नाम की न्यू मोबाइल सीरीज लेकर आ रही है. (Photo: Lava)
लावा विराट नाम की न्यू मोबाइल सीरीज लेकर आ रही है. (Photo: Lava)

भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा एक न्यू सीरीज पर काम कर रहा है, जिसका नाम विराट होगा. साथ ही कंपनी बड़े बैटरी पैक को लेकर भी काम कर रही है. लावा ने हाल ही में गोवा में आयोजित इनसाइडर्स मीट के दौरान बताया था कि वह एक नई सीरीज पर काम कर रही है. 

लावा कंपनी न्यू मोबाइल सीरीज विराट लेकर आ रही है, जिसके लिए कंपनी ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है. यह इकलौती सीरीज होगी, जिसकी सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी. 

कंपनी ने इनसाइडर मीट के दौरान बताया कि वह बड़े बैटरी पैक पर काम कर रही है और आने वाले दिनों में वह 6000mAh और 7000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं. लावा की प्लानिंग कुछ ऐसे स्मार्टफोन बनाना है, जो कस्टमर के लिए बड़े काम के साबित होंगे.

लावा विराट सीरीज के दो फोन होंगे लॉन्च 

लावा विराट सीरीज पर लौटते हैं, इस सीरीज के हैंडसेट 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च होंगे. इस सीरीज के तहत 4G और 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब लावा विराट सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा. इसमें Virat V1 5G और Virat V1 होंगे. इन दोनों ही डिवाइस को भारत में 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन में क्यों होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? जानकर होंगे हैरान

मिलेगी 6000mAh की बैटरी 

Virat V1 5G सीरीज में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी. साथ ही इसमें 8GB रैम (4GB वर्चुअल रैम) मिलेगी. इसमें 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने की सुविधा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी

Virat V1 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप 

Virat V1 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा.

Virat V1 5G में मिलेगी IP64 रेटिंग

लावा ने सोशल मीडिया पर टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया है कि इसको IP64 रेटिंग दी गई है. यह रेटिंग इसको वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है. यह फोन दो कलर वेरिएंट में दस्तक देगी, जो आर्य ब्लू और सोनार गोल्ड कलर होंगे.   
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement