scorecardresearch
 

Jio का नया रिचार्ज लॉन्च, 3 साल तक चलेगा, मिलेगी कॉल, डेटा और बहुत कुछ, कीमत का भी खुलासा

Jio ने पहली बार एक ऐसा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें पूरे 3 साल की वैलिडिटी मिली रही है. इसमें अनलिमिटेड डेटा और डेली 2.5GB डेटा मिलेगा. इस प्लान की कीमत 10 हजार रुपये है.

Advertisement
X
Jio ने लॉन्च किया 3 साल वैलिडिटी वाला रिचार्ज. (Photo: ITG)
Jio ने लॉन्च किया 3 साल वैलिडिटी वाला रिचार्ज. (Photo: ITG)

रिलायंस जियो ने एक बेहद ही खास रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है, जो प्रीपेड सेगमेंट का रिचार्ज है. 3 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के अंदर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, SMS और बहुत से बेनेफिट्स मिलते हैं. 

Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर 10 हजार रुपये वाला रिचार्ज प्लान लिस्ट है. इस प्लान के साथ 3 साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Jio का 10,000 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है. इस प्लान में डेली 2.5 GB डेटा मिलता है. इस प्लान के तहत टोटल 2737.5 GB डेटा चलाने का मौका मिलेगा. 

Jio तीन साल तक देगा अनलिमिटेड कॉलिंग 

Jio के 10 हजार रुपये वाले रिचार्ज प्लान के अंदर पूरे तीन साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इसमें रोमिंग भी शामिल है और अगर आप एक शहर से दूसरे शहर या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य तक शिफ्ट होते हैं, तब भी ये रिचार्ज काम करेगा. 

यह भी पढ़ें: Jio का ₹197 वाला प्लान, 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग!

Advertisement

डेली मिलेंगे 100SMS का फायदा 

Jio के 10,000 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के अंदर डेली 100SMS का एक्सेस करने को मिलेगा. यह सर्विस 3 साल तक मिलती रहेगी. 

यह भी पढ़ें: Motorola का पावरफुल स्मार्टफोन अनवील, मिलेगा 200MP कैमरा, 7000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, जानिए कीमत

Jio दे रहा है ये अन्य बेनेफिट्स 

जियो के 10 हजार रुपये वाले रिचार्ज प्लान के तहत स्पेशल ऑफर बेनेफिट्स मिल रहे हैं. इसमें Jio Hotstar का मोबाइल + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही जियो के रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में 50GB डेटा JioAICloud के जरिए एक्सेस करने को मिलेगा. 

Jio के 10 हजार रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में 12 महीने के Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत 1590 रुपये है. 

Jio के ऑफिशियल पोर्टल पर 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 1748 रुपये है. 1748 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं मिलता है. 3599 रुपये का भी एनुअल प्लान लिस्ट है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement