scorecardresearch
 

RE-NEET: पेपरलीक रोकने की कोशिशों के बीच टेलीग्राम पर ही क्यों लगा बैन?

भारत में टेलीग्राम को अस्थाई तौर पर बैन कर दिया है, जो 22 जून तक लागू रहेगा. सरकार ने यह फैसला 21 जून होने होने वाले RE-NEET एग्जाम के चलते लिया है. जानते हैं भारत में RE-NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम को ही क्यों बैन किया है.

Advertisement
X
Telegram पर अक्सर पेपर लीक के आरोप लगते रहे हैं. (Photo: Pixabay )
Telegram पर अक्सर पेपर लीक के आरोप लगते रहे हैं. (Photo: Pixabay )

भारत सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने यह फैसला RE-NEET परीक्षा के चलते लिया है. अब सवाल आता है कि आखिर एक्शन टेलीग्राम पर ही क्यों लिया गया.  

दरअसल, अक्सर पेपर लीक या फेक पेपर सर्कुलेट होने के टेलीग्राम पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं. बहुत से जालसाज या साइबर स्कैमर्स टेलीग्राम पर अकाउंट बनाते हैं. वहां पर ही पेपर देने और पैसे लेने की बातचीत होती है. कई टेलीग्राम चैनल हैं, जो लोगों को ठगने का काम करते हैं.  

दरअसल, टेलीग्राम के अंदर कुछ खास फीचर और बनावट है, जिसकी वजह से कई जालसाज इसका इस्तेमाल करते हैं. टेलीग्राम एक इंटरनेशनल ऐप है, जिसकी जांच में समय लगता है. ऐसे में बहुत से जालसाज बच निकलते हैं. 

टेलीग्राम के अंदर ऐसे बहुत से खास फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल गलत तरीके से होता है. इसकी वजह से बहुत से जालसाज इस ऐप का यूज करते हैं.

दरअसल, टेलीग्राम की बनावट ऐसी है, जहां पर कुछ अकाउंट को ट्रैस करना मुश्किल हो जाता है. यहां अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है, जिसका फायदा जालसाज और साइबर क्रिमिनल्स करते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर अस्थाई रूप से लगी रोक, NEET री-एग्जाम के मद्देनजर सरकार का बड़ा फैसला

टेलीग्राम के ग्रुप में मैक्सिमम 2 लाख की कैपिसिटी 

टेलीग्राम के एक ग्रुप में मैक्सिमम 2 लाख तक पार्टिसिपेंट को शामिल किया जा सकता है. ऐसे में अगर जालसाज कोई ग्रुप बनाते हैं, तो उसमें मैक्सिमम 2 लाख लोगों को शामिल करके ज्यादा फायदा उठा सकते हैं. एक मैसेज को आसानी से लाखों तक सर्कुलेट किया जा सकता है. 

टेलीग्राम में सीक्रेट चैट फीचर 

टेलीग्राम के अंदर सीक्रेट चैट्स का फीचर भी है. इसमें सभी यूजर्स को एंड टू एंड एनक्रिप्शन की सुविधा मिलती है, जिसका मतलब है मैसेज सिर्फ रिसीवर और सेंडर को ही पढ़ने को मिलेगा, बीच में उसको हैक करको कोई भी डिकोड नहीं कर सकता है.

टेलीग्राम पर ओपन Bot API

टेलीग्राम पर ओपन Bot API की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से जालसाज, साइबर ठग या डेवलपर मिनटों में बॉट तैयार कर सकता है. इसका इस्तेमाल फिशिंग लिंक भेजने के लिए, नकली कस्टमर सपोर्ट बनाने के लिए, OTP या लॉगिन क्रेडेंशियल इकट्ठा करने के लिए और टास्क फ्रॉड चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 

21 जून को होने जा रहा है RE-NEET परीक्षा 

भारत में इस रविवार यानी 21 जून को NEET की परीक्षा दोबारा होने जा रही है. इससे पहले 3 मई को हुए NEET एग्जाम को पेपरलीक मामले के चलते कैंसिल कर दिया जा चुका है. अब दोबारा NEET परीक्षा होने जा रही है. 

Advertisement

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश दिया है. इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा. यह प्रतिबंध 22 जून 2026 को खत्म होगा. 

उत्तर प्रदेश पुलिस STF ने की है गिरफ्तारी

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पेपर लीक कराने का वादा करने वाले फर्जी रैकेट का खुलासा किया था. उनपर आरोप था आरोपी ने टेलीग्राम पर 'पेपर लीक' जैसे चैनल बनाकर परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका देने का झांसा दिया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement