scorecardresearch
 

26 साल के इस भारतीय युवक का बड़ा कारनामा, AI टूल बना कर एक दिन में कमाए 77 करोड़ रुपये

गूगल क्रोम के लिए सिद्घार्थ ने एक खास तरह का एआई एक्सटेंशन बनाया है. इसके जरिए ब्राउजर में ही एआई फीचर्स ऐड कर सकते हैं. Meriln नाम के इस एक्स्टेंशन ने कैसे उन्हें करोड़पति बना दिया. आइए जानते हैं.

Advertisement
X
सिद्धार्थ सक्सेना (Photo: LinkedIN)
सिद्धार्थ सक्सेना (Photo: LinkedIN)

क्या कोई 26 साल की उम्र में सिर्फ एक दिन में 77 करोड़ रुपये कमा सकता है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन IIT कानपुर से पढ़े सिद्धार्थ सक्सेना ने ऐसा दावा किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड स्टार्टअप इन दिनों काफी चर्चा में भी हैं. 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के बाद उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक दिन में करीब 8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 77 करोड़ रुपये कमाए थे. 

सिद्धार्थ सक्सेना IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में B.Tech कर चुके हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया.

यह भी पढ़ें: सरकार और वॉट्सऐप की तकरार के बीच यूजर्स के हितों का ख्याल कौन रखेगा? कैसे तय होगी जवाबदेही

बाद में उन्होंने अपने साथियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप Merlin की शुरुआत की. यह एक AI बेस्ड गूगल Chrome एक्सटेंशन है, जो ईमेल लिखने, वेब पेज का सार निकालने, कंटेंट तैयार करने और कई दूसरे कामों में मदद करता है. 

दरअसल Meril एक्स्टेंशन कई प्रॉब्लम को सॉल्व कर रहा है. ये आम ब्राउजर जैसे क्रोम या एज को भी एजेंटिक ब्राउजर बना देता है. क्रोम यूज करते हुए डायरेक्ट Merlin से आप पेज के कंटेंट को समराइज करने से लेकर उसके बारे में रिसर्च कर सकते हैं. 

Advertisement

इस एक्सटेंशन का फायदा ये है कि आपको बार बार जेेनेरेटिव AI यूज करने के लिए किसी दूसरे टैब या वेबसाइट पर नहीं जाना होगा और उसी पेज पर एआई फीचर्स मिल जाएंगे. अगर आपने परप्लेक्सिटी का कॉमेट ब्राउजर यूज किया है तो कुछ ऐसा ही फीचर इसमें भी मिलता है. 

यह भी पढ़ें: हैकिंग का नया तरीका: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक! AI से कराई जा रही है हैकिंग, ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड

सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा कितनी कमाई की थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने एक ही दिन में 8 मिलियन डॉलर कमाए. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी. हालांकि उन्होंने यह रकम किस डील या किस ट्रांजैक्शन से मिली, इसकी पूरी जानकारी पब्लिक नहीं की है. 

Merlin की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. सिद्धार्थ ने इसे अपने IIT कानपुर के दोस्तों प्रत्युष राय और सिरसेंदु सरकार के साथ मिलकर बनाया. कंपनी तेजी से बढ़ी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वैल्यूएशन करीब 5 करोड़ डॉलर (50 मिलियन डॉलर) तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा सिद्धार्थ एक और AI स्टार्टअप Thine के भी को-फाउंडर हैं. 

यह भी पढ़ें: OnePlus मुश्किल में! नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से समेटा बिजनेस, भारतीय मार्केट से भी होगा एग्जिट?

Advertisement

सिद्धार्थ का कहना है कि भारत में ज्यादातर लोग लिमिटेड रिसोर्सेज के बीच बड़े होते हैं, इसलिए वे रिस्क लेने से बचते हैं. उनके मुताबिक सफल कंपनी बनाने के लिए अलग सोच और बड़े टारगेट जरूरी होते हैं.

सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि अमेरिका में कई लोग सिर्फ अपने पसंद के काम के लिए कंपनी बनाते हैं, जबकि भारत में अक्सर लोग मजबूरी में करियर चुनते हैं. 

इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने IIT कानपुर को लेकर भी एक बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि IIT कानपुर के कंप्यूटर साइंस कोर्स में दाखिला लेना हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से करीब 20 गुना ज्यादा मुश्किल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement