scorecardresearch
 

गूगल और सैमसंग ने मिल कर पेश किया अनोखा चश्मा, फोटो-वीडियो एडिट से लेकर आपके लिए खाना मंगा देगा

गूगल का सालाना इवेंट I/O की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन कंपनी ने कई ऐलान किए हैं. गूगल स्मार्ट ग्लासेज पर काम कर रहा है. कंपनी एक नहीं, बल्कि कई स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च कर रही है.

Advertisement
X
 गूगल और सैमसंग के नए स्मार्ट ग्लासेसज
गूगल और सैमसंग के नए स्मार्ट ग्लासेसज

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में ऐसे स्मार्ट चश्मे दिखाए हैं जो आने वाले समय में मोबाइल फोन की जरूरत कम कर सकते हैं. गूगल ने अपने स्मार्ट ग्लासेसज के लिए सैमसंग के साथ भी करार किया है. 

कंपनी ने नए एआई वाले चश्मों की झलक दिखाई जो आपकी आवाज सुनेंगे, सामने की चीजें समझेंगे, फोटो और वीडियो एडिट करेंगे, रास्ता बताएंगे और यहां तक कि खाना ऑर्डर करने जैसे काम भी कर पाएंगे.

Google ने इस बार अपने एआई प्लेटफॉर्म Gemini को पूरी ताकत के साथ इन चश्मों में जोड़ दिया है. कंपनी का कहना है कि ये चश्मे सिर्फ देखने के लिए नहीं बल्कि आपके डिजिटल साथी की तरह काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: गूगल के पूर्व सीईओ दे रहे थे ग्रेजुअशन स्पीच, AI का नाम सुनते ही भड़के छात्र, कई बार रोका भाषण

सबसे ज्यादा चर्चा Google के नए Android XR स्मार्ट ग्लासेस की हो रही है. कंपनी ने फैशन ब्रांड Warby Parker और Gentle Monster के साथ मिलकर नए स्मार्ट चश्मे बनाए हैं. इन चश्मों में कैमरा और स्पीकर लगे होंगे और इनमें Gemini AI सीधे काम करेगा.

Advertisement

Google ने बताया कि यूजर सिर्फ बोलकर कई काम कर सकेंगे. जैसे किसी रेस्टोरेंट का नाम बोलकर खाना ऑर्डर करना, रास्ता पूछना, सामने लिखी भाषा का तुरंत ट्रांसलेशन देखना या फिर किसी चीज के बारे में जानकारी लेना.

कंपनी ने अपने Universal Cart फीचर का भी ऐलान किया है. इसकी मदद से यूजर YouTube, Gmail, Search और Gemini के जरिए अलग-अलग वेबसाइट से सामान चुनकर एक साथ खरीद सकेंगे. यानी अगर आपने जूते किसी दूसरी वेबसाइट पर देखे और खाना किसी ऐप पर, तो एआई उन्हें समझकर ऑर्डर प्रोसेस आसान बना देगा.

इन चश्मों की सबसे खास बात इनका कैमरा और AI एडिटिंग फीचर है. Google ने बताया कि यूजर कैमरे से फोटो लेने के बाद सीधे AI से कह सकेंगे कि फोटो में बदलाव कर दो. जैसे बैकग्राउंड बदलना, इफेक्ट जोड़ना या वीडियो को बेहतर बनाना.

यह भी पढ़ें: अब पहले जैसा नहीं रहेगा Google Search, सुंदर पिचाई ने दिखाया AI का 'जादुई' अवतार

Google ने अपने नए Pics ऐप की भी जानकारी दी. इसमें यूजर फोटो के किसी हिस्से पर टैप करके सिर्फ कमेंट लिखेंगे और AI अपने आप बदलाव कर देगा. मतलब अब लंबा एडिटिंग काम खुद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कंपनी ने Project Aura नाम का नया एडवांस स्मार्ट ग्लास भी दिखाया है. इसे Xreal के साथ मिलकर बनाया गया है. इसमें स्क्रीन जैसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलेगी जो आंखों के सामने जानकारी दिखा सकेगी. इसमें Google Calendar, Notes और Gemini का सीधा सपोर्ट मिलेगा.

Advertisement

Google का कहना है कि आने वाले समय में ये चश्मे लाइव ट्रांसलेशन भी करेंगे. यानी सामने वाला किसी दूसरी भाषा में बोलेगा और उसका अनुवाद आपके सामने दिख जाएगा. कंपनी इसे भविष्य का AI साथी बता रही है.

सिर्फ चश्मे ही नहीं, Google ने Gemini 3.5 Flash नाम का नया AI मॉडल भी लॉन्च किया है जो पहले से ज्यादा तेज और समझदार बताया जा रहा है. यही AI इन स्मार्ट ग्लासेस की ताकत बनेगा.

Google की यह वापसी इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि कई साल पहले कंपनी का Google Glass प्रोजेक्ट फ्लॉप हो गया था. लेकिन अब Meta जैसी कंपनियों के स्मार्ट ग्लासेस के बाद Google फिर से इस बाजार में उतर चुका है और इस बार कंपनी पूरा फोकस AI पर कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement