Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल का TEMPLE डिवाइस लॉन्चिंग के लिए पूरी तैयारी है. इसका प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में इसकी डिलिवरी शुरू हो जाएगी. हाल के दिनों में TEMPLE डिवाइस पर सवाल खड़े हुए. अब दीपिंदर गोयल ने बताया है कि TEMPLE डिवाइस एक खास गैजेट है, जिसको 188 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार किया गया है. एक डॉक्टर ने टेंपल को एक बड़ा हेल्थ स्कैम और वेलनेस का फ्रॉड करार दिया है.
TEMPLE को लेकर कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट हो रहे हैं. कई मैसेज में तो इसको स्कैम तक कहा जा चुका है, लेकिन दीपिंदर गोयल ने इन दावों को खारिज किया और बताया है कि यह स्कैम नहीं है. डॉक्टर्स ने इस टेक्नोलॉजी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है.
दीपिंदर गोयल ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 188 करोड़ रुपये) खर्च करके इस प्रोडक्ट को तैयार किया है.
दीपिंदर गोयल का पोस्ट
गोयल ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भारतीय डॉक्टर्स को रिप्लाई किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा है कि इस डिवाइस को तैयार करने में करीब 30 मिलियन डॉलर का खर्चा आया है, जिसमें से 20 मिलियन डॉलर उनकी मेहनत की कमाई है.
उन्होंने आगे लिखा कि अगर TEMPLE स्कैम होता या फिर जो भी लोग इसको दावे कर रहे हैं, तो जिन लोगों ने इसकी टेस्टिंग की है, उनको पहनने के कुछ दिन बात ही पता चल जाता.
14 दिन के अंदर वापस किया जा सकता है
दीपिंदर गोयल ने आगे बताया है कि हमारे पास 14 दिन के अंदर बिना सवाल किए वापसी की सुविधा है. अगर TEMPLE काम नहीं करेगा तो यह शुरुआत में ही खत्म हो जाएगा.
दीपिंदर गोयल ने बताया है कि उनका यह प्रोजेक्ट क्विक मनी कमाने का जरिया नहीं है. उन्होंने TEMPLE को तैयार करने में अपने सीईओ के पोस्ट को छोड़ा है.
यह भी पढ़ें: दीपिंदर गोयल के Temple की भारत में बुकिंग शुरू, ₹85 हजार कीमत, दिमाग की एक्टिविटी करेगा ट्रैक!
TEMPLE क्या है?
TEMPLE, असल में राजमा के दाने के जैसा दिखाने वाला एक डिवाइस है, जिसको सिर के पास या कहें कि कनपटी पर लगाया जाता है.
कंपनी का दावा है कि TEMPLE ब्रेन में ब्लड फ्लो और एंट्रॉपी में होने वाले बदलावों को मॉनिटर करता है. TEMPLE के पोर्टल पर बताया है कि एंट्रॉपी का मतलब है कि शरीर खुद को ठंडा रखने और गर्मी को बाहर निकालने के लिए कितनी मेहनत करता है.
यह भी पढ़ें: कैसा है शुभमन गिल के माथे पर चिपका डिवाइस TEMPLE, न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस मैच के दौरान हुआ स्पॉट
कई डॉक्टर्स ने उठाए हैं सवाल
TEMPLE डिवाइस को लेकर कई डॉक्टर्स ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह डिवाइस में सच में ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करने की काबिलियत रखता है. हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. साइरिएक एबी फिलिप्स, जिनको द लिवर डॉक के नाम से भी जाना जाता है, इसके सबसे मुखर आलोचकों में से एक रहे हैं. उन्होंने टेंपल को एक बड़ा हेल्थ स्कैम और वेलनेस का फ्रॉड करार दिया है.
दीपिंदर गोयल ने हूप (WHOOP) फिटनेस बैंड का जिक्र करते हुए कहा है कि कंपनी ने साल 2015 में अपना फिटनेस बैंड मार्केट में लॉन्च किया था. तब भी इसी तरह के सवालों का सामना किया था और आज उसकी पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है.