
OpenAI का ChatGPT दुनियाभर में पॉपुलर है और शनिवार की दोपहर को अचानक इसकी सर्विस ठप हो गईं और करीब 1 घंटे के बाद इसकी सर्विस दोबारा पटरी पर लौट आईं. भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स ने इसको लेकर रिपोर्ट की थी, साथ ही कंपनी ने भी माना कि चैटजीपीटी सर्विस में समस्या आई थी.
दुनियाभर में इंटरनेट वेबसाइट के आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी कंफर्म किया कि चैटजीपीटी की सर्विस में समस्या है. भारत समेत दुनियाभर के लोगों ने रिपोर्ट की है और बताया कि चैटजीपीटी चलाने में परेशानी सामने आ रही है.
भारत समेत अमेरिका, यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों में चैटजीपीटी की सर्विस में परेशानी हुई. कंपनी ने बताया है कि वह चैटजीपीटी डाउन होने के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं. ओपनएआई ने बताया है कि यूजर्स चैटजीपीटी, APIs और कॉडैक्स को लेकर परेशानी सामने आई.

डाउनडिटेक्टर पर लोगों ने रिपोर्ट की है और बताया है कि वह AI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स को ऐप और पोर्टल पर दोनों पर परेशानी आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: ChatGPT का बड़ा धमाका! अब पढ़ेगा आपकी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर के पास जाने से पहले देगा जवाब
ChatGPT क्या है?
ChatGPT, असल में एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट है. इसे OpenAI ने डेवलप किया है. यह यूजर्स के प्रॉम्प्ट पर प्रतिक्रिया देता है. यह लेटर लिख सकता है, अनुवाद कर सकता है और यहां तक कि कहानी तक लिखकर दे सकता है. अब इसकी मदद से इमेज आदि बनाई जा सकती है. बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करके ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट आदि लिख रहे हैं.