उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पत्नी के जिम ट्रेनर के साथ अफेयर का पता चलने पर जब पति ने फ्लैट बदलने की तैयारी की, तो प्रेमी ने उस पर हमला कर दिया. पति के घर बदलते ही संपर्क टूटने के डर से प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जिम ट्रेनर और पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है.