scorecardresearch
 

1700 रुपये दें और घर ले आएं iPhone, ऐपल ने शुरू किया नया प्लान, इस देश से शुरुआत

ऐपल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. अब कंपनी ने ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत कस्टमर्स iPhone, iPad, MacBook और Apple watch जैसे प्रोडक्ट को किराए पर लेकर चला सकेंगे. इसके मंथली एक फिक्स्ड अमाउंट देना होगा.

Advertisement
X
Apple अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत अमेरिका में हुई है. (Photo: Unsplash)
Apple अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत अमेरिका में हुई है. (Photo: Unsplash)

ऐपल ने एक नए प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है, जिसकी मदद से कस्टमर आईफोन, आईपैड और मैकबुक आदि को खरीदने की जरूरत नहीं होगी. नए प्रोग्राम के तहत कस्टमर किराए पर आईफोन, मैकबुक आदि को ले सकेंगे और चला सकेंगे.  

अमेरिकी कंपनी ने ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है, जो एक फ्लेक्सिबल लीजिंग प्रोग्राम है. इस प्रोग्राम के तहत प्रोडक्ट को किराए पर लिया जा सकेगा, जिसके लिए हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट की पेमेंट करनी होगी.  

ऐपल अपग्रेड के तहत आईफोन, आईपैड, मैकबुक ऐपल वॉच आदि को मंथली पेमेंट्स प्लान के साथ घर लाया जा सकता है. साथ ही उनको इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐपल अपग्रेड की शुरुआत अमेरिका से शुरू  

ऐपल अपग्रेड प्लान के तहत यूजर्स को एक बार फुल पेमेंट करने की जरूरत नहीं है. कस्टमर को मंथली किराया देना होगा. अभी इस सर्विस की शुरुआत अमेरिका में हुई है.

Apple अपने इस प्रोग्राम की मदद से कंपनी के प्रोडक्ट को उन लोगों तक पहुंचाना चाहता है, जो कस्टमर उनके प्रोडक्ट को एक बार फुल पेमेंट करके खरीद नहीं पाते हैं. 

Advertisement

अलग-अलग टाइम के ऑप्शन हैं 

ऐपल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत लीज ड्यूरेशन अलग-अलग है, जो अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए है. आईफोन और ऐपल वॉच को 12 या 24 महीने के ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. वहीं, मैकबुक और आईपैड को 24 महीने या 36 महीने के ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: Apple बनी दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी, Nvidia को छोड़ा पीछे

Apple iPhone की शुरुआती कीमत 

मंथली किराए की शुरुआत 17.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 1749 रुपये) iPhone के लिए है. वहीं, ऐपल वॉच की शुरुआती कीमत 11.99 अमेरिकी डॉलर  (करीब 1,147 रुपये) की कीमत है. iPad के लिए भी 11.99 अमेरिकी डॉलर है. मैकबुक के लिए शुरुआती किराया 24.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 2,392 रुपये) है.  

यह भी पढ़ें: Apple Watch के ब्लड ऑक्सीजन फीचर पर फिर बढ़ा विवाद, कंपनी की अपील खारिज, ₹5,400 करोड़ का झटका!

ऐपल प्रोग्राम के तहत मिलने वाले प्रोडक्ट को लेने के लिए कंपनी ना कार्लसन नाम की कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है. ऐपल डिवाइस को लीज पर लेने के लिए यूजर्स को पहले एक निर्धारित प्रोसेस से गुजरना होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement