scorecardresearch
 

iPhone Duo की पहली सेल और 3 लाख से कीमत शुरू, होश उड़ा देगी रिपेयरिंग कॉस्ट

Apple iPhone Duo की आज पहले शुरू हो चुकी है. भारत समेत इसकी पहली सेल दुनियाभर में 23 अक्तूबर से शुरू हुई है. प्री ऑर्डर करने वालों को ही ऐपल स्टोर्स से Apple iPhone Duo मिला. एक शख्स मैक्सिमम दो iPhone Duo खरीद सकेगा. कंपनी इसकी रिपेयरिंग कॉस्ट का भी खुलासा कर चुकी है, आइये उसके बारे में भी डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Apple iPhone Duo की शुरुआती रिपयेरिंग कीमत 5,900 रुपये है. (Photo: Apple)
Apple iPhone Duo की शुरुआती रिपयेरिंग कीमत 5,900 रुपये है. (Photo: Apple)

Apple iPhone Duo, कंपनी का पहला फोल्ड है और 23 अक्तूबर यानी आज से इसकी पहली सेल शुरू होने जा रही है. Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है और भारत में आज सिर्फ इसकी डिलिवरी उन्हीं लोगों को दी गई है, जिन्होंने इसको प्री-ऑर्डर किया है. 

कंपनी पहले ही बता चुकी है कि भारत समेत कई एशियाई देशों में सिर्फ प्री ऑर्डर करने वाले लोगों को iPhone Duo सौंपा जाएगा. वॉक-इन कस्टमर को यहां iPhone Duo नहीं मिलेगा. एक शख्स एक बार में मैक्सिमम 2 iPhone Duo खरीद सकेंगे. 

iPhone Duo का प्री ऑर्डर लाइव है, लेकिन कस्टमर को जनवरी का स्लॉट मिल रहा है. कंपनी ने अक्टूबर में डिलिवरी के लिए जितने स्टॉक तैयार किए थे, वे कुछ ही समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गए. इसका मतलब है कि अभी iPhone Duo प्री ऑर्डर करने वाले लोगों को जनवरी तक का इंतजार करना होगा. 

iPhone Duo की कीमत 

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है और इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3.25 लाख रुपये है. 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट भी हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 3,74,900 रुपये है और 4,49,900 रुपये है. 

Advertisement

iPhone Duo का डिस्प्ले और प्रोसेसर 

iPhone Duo के अंदर दो डिस्प्ले हैं, जिसमें इनर और आउटर डिस्प्ले है. ऐपल के पहले फोल्ड स्मार्टफोन में इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का LTPO सुपर रेटीना XDR OLED पैनल है. वहीं, कवर डिस्प्ले 5.4 इंच का है. दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आते हैं. iPhone Duo में A20 Pro (2nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है. 

iPhone Duo का कैमरा 

Apple iPhone Duo में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है. इसमें दोनों ही सेंसर 48MP-48MP हैं. इनर डिस्प्ले 4MP का है और कवर डिस्प्ले 12MP का है. 

यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo का अगर टूट गया डिस्प्ले, इतने लाख आएगा खर्चा

iPhone Duo का रिपेयरिंग कॉस्ट 

iPhone Duo रिपेयरिंग कॉस्ट
प्रोडक्ट का नाम कीमत (रुपये में)
कवर लेयर डैमैज 5,900
बैक ग्लास डैमेज 20,900
बैटरी सर्विस 24,900
रियर कैमरा डैमेज     26,900
आउटर डिस्प्ले डैमेज 42,900
आउट डिस्प्ले और बैक ग्लास डैमेज 55,900
इनर डिस्प्ले डैमेज  1,49,900
अन्य डैमेज  2,24,900

iPhone Duo के रिपेयरिंग कॉस्ट का भी खुलासा कंपनी कर चुकी है. ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि इनर डिस्प्ले डैमेज हो जाती है, तो उसको ठीक कराने के लिए 1,49,900 रुपये खर्च होंगे. वहीं शुरुआती खर्चा 5,900 रुपये है, जिसमें कवर लेयर डैमेज को फिक्स किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement