ऐपल हर साल न्यू iPhone सीरीज को लॉन्च करता है, जिनके डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई देता है. कंपनी बैक पैनल पर दिए जाने वाले कैमरा प्लेसमेंट को बदल देती है. न्यू रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ऐपल आईफोन के लिए 6.95 इंच के डिस्प्ले पर टेस्टिंग कर रही है.
इंडियाटुडे ने एक टिप्स्टर के हवाले से जानकारी दी है कि ऐपल ने इंटर्नल लेवल पर लार्ज डिस्प्ले पर टेस्टिंग शुरू की है. इससे पता चलता है कि आने वाले साल में एकदम न्यू आईफोन को लॉन्च किया जाएगा.
अभी मार्केट में iPhone 17 और iPhone 17 Pro सीरीज मौजूद हैं. न्यू डिस्प्ले पर टेस्टिंग चल रही है और एकदम न्यू लुक वाला iPhone 20 को लॉन्च किया जा सकता है, जिसका दावा रिपोर्ट्स में किया है.
अगले साल है ऐपल आईफोन की 20 वीं एनिवर्सिरी
ऐपल के आईफोन की 20 एनिवर्सिरी अगले साल है, ऐसे में कंपनी अगले साल भी iPhone को एक यूनिक इनोवेशन के साथ लॉन्च कर सकती है. अफवाहों की मानें तो iPhone 20 के साथ 7 इंच का डिस्प्ले पेश किजा सकता है, जिसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Flipkart पर खास सेल, सस्ते मिल रहे iPhone से सैमसंग तक कई फोन
iPhone 17 Pro Max से इतना बड़ा होगा डिस्प्ले
मौजूदा समय में iPhone 17 Pro Max की तुलना में सिर्फ 0.06 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलेगा. iPhone 20 Pro Max में उसी डिस्प्ले आस्पेक्ट को चलाया जाएगा, जिसकी मदद से उसको इस्तेमाल करना आसान होगा.
अंडर डिस्प्ले FaceID टेक्नोलॉजी
लीक्स के मुताबिक, iPhone 20 Pro और 20 Pro Max में भी अंडर डिस्प्ले FaceID टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड का यूज किया है.
6000mAh बैटरी वाला iPhone होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स में दावा किया है कि 20वीं एनिवर्सिरी पर 6000mAh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसके साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट शामिल किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी स्मार्टफोन की बैटरी, Lithium-ion की जगह सोडियम मेटल की तैयारी
iPhone की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. भारत समेत दुनियाभर के आईफोन के दीवाने मिल जाते हैं. लेटेस्ट हैंडसेट सबसे पहले खरीदने के लिए कई लोग रात भर स्टोर के बाहर लाइन लगाते हैं, जिसके वीडियो भी कई बार इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं.