scorecardresearch
 

AI से नौकरी जाएगी? आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट हुआ वायरल, कहा...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जॉब मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है. खास तौर पर IT सेक्टर्स ज्यादा प्रभावित हैं. आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट में कहा है कि इसे ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है.

Advertisement
X
आनंद महिंद्रा ने IT जॉब सेक्टर को लेकर क्या कहा?
आनंद महिंद्रा ने IT जॉब सेक्टर को लेकर क्या कहा?

देश में AI के बढ़ते प्रयोग को लेकर कई लोगों को चिंता है कि शायद AI के आने से IT सेवाओं और नौकरियों पर बुरा असर पड़ेगा. लेकिन Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस डर को बेहद बढ़ा-चढ़ा कर बताया हुआ कहा है. उन्होंने साफ कहा है कि AI IT सेक्टर को खत्म नहीं करेगा, बल्कि कंपनियों को बदल देगा.

Mahindra बोले AI IT सेवाओं पर दबाव डालेगा, पर खत्म नहीं करेगा

Anand Mahindra ने कहा है कि AI का असर IT सेवाओं पर होगा. कंपनियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी. खर्च और काम के तरीके में बदलाव आएगा. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि IT सेवाएं या नौकरियां खत्म हो जाएँगी. यह एक ट्रांसफॉर्मेशन है, ख़तरा नहीं.

उन्होंने AI के बारे में एक पुराना उदाहरण दिया. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा है है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जो डर फैलाया जजा रहा है वो असलियत से बहुत ज्यादा है.

IT सेवाओं में बदलाव, नौकरी नहीं खत्म

Mahindra ने यह भी कहा कि AI से काम के तरीके बदलेंगे. कंपनियां अब परिणाम-आधारित मॉडल अपनाएंगी. कुशल टीम और स्मार्ट इन्टीग्रेशन को महत्व मिलेगा.

AI, कोडिंग और ऑटोमेशन में मदद करेगा, लेकिन सिस्टम को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा. इंसान की भूमिका अभी भी महत्वपूर्ण रहेगी, खासकर डेटा सुरक्षा, सिस्टम इंटीग्रेशन और कॉम्प्लायंस में इंसानों का विकल्प आसानी से नहीं आ पाएगा.

Advertisement

बाज़ार का रिएक्शन, IT स्टॉक्स और निवेशक

AI रिपोर्ट और अफवाहों की वजह से कुछ समय पहले IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई थी. खासकर IT इंडेक्स में उतार-चढ़ाव आया. लेकिन Mahindra के स्पष्ट बयान के बाद निवेशकों में थोड़ा भरोसा फिर से लौट रहा है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिर्फ एक टेक्नोलॉजी बदलाव है, जो सेक्टर को मजबूत बनाएगा. जो कंपनियां AI के साथ तालमेल बैठा लेंगी, वे और आगे बढ़ेंगी.

गौरतलब है कि हाल ही में भारत में AI Impact Summit हुआ था, इस दौरान ज्यादातर AI लीडर्स ने माना कि AI जानने वाले लोगों के लिए जॉ़ब्स की कमी नहीं होगी. 

आनंद महिंद्रा ने भी इसे लेकर कहा कि AI इंसानों को बेहतर बनाने वाला है. उन्होंने कहा कि लोग AI सीखेंगे और अपने काम में इस्तेमाल करेंगे. जो सीखेंगे वही आगे रहेंगे, लेकिन जो इस बदलाव से डरेंगे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. 

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक, AI की वजह से जो बदलाव आएगा, वह नौकरी लेवल पर बदलाव होगा,
नौकरी खत्म नहीं होगी, बल्कि काम के तरीके बदलेंगे. AI हर काम खुद नहीं करेगा, लेकिन इंसान को और ज़्यादा प्रोडक्टिव बनाएगा.

हालांकि ज्यादातर एक्सपर्ट्स की राय है कि जॉब्स कम निश्चित तौर पर हो रही हैं, लेकिन आने वाले समय में अलग अलग तरह की जॉब्स तैयार भी होंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement