scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

PM मोदी ने पहना स्मार्ट चश्मा, देसी कंपनी करने वाली है लॉन्च, Meta Glasses को देगा टक्कर

Sarvam kaze
  • 1/7

Sarvam AI इन दिनों चर्चा में है. कुछ दिनों पहले इस देसी AI मॉडल ने OpenAI ChatGPT और Google Gemini को मात दी थी. अब कंपनी अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस लेकर आ रही है. कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करने वाली है, जिसका टीजर जारी किया है. (Photo: X/@pratykumar)

Sarvam kaze
  • 2/7

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी के प्रमुख प्रत्यूष कुमार ने इसका टीजर जारी किया है. उन्होंने बताया है कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है. ये ऐलान ऐसे वक्त पर हुआ है, जब भारत में AI Impact Summit चल रहा है. (Photo: X/@pratykumar)

Sarvam kaze
  • 3/7

प्रत्यूष ने एक लंबा वीडियो शेयर किया है, जिसमें इन स्मार्ट ग्लासेस को दिखाया गया है. Sarvam AI ने अपने स्मार्ट ग्लासेस को Sarvam Kaze नाम दिया है. टीजर में दिख रहे स्मार्ट ग्लासेस कुछ-कुछ Meta RayBan जैसे हैं. (Photo: X/@pratykumar)

Advertisement
Sarvam kaze
  • 4/7

प्रत्यूष कुमार ने एक अन्य फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Sarvam Kaze ग्लासेस को पहना हुआ है. ये तस्वीर AI इम्पैक्ट समिट की है. उन्होंने लिखा है कि इन ग्लासेस को ट्राई करने वाले पहले व्यक्ति, प्रधानमंत्री. (Photo: X/@pratykumar)

Sarvam kaze
  • 5/7

कंपनी प्रमुख ने बताया है कि Sarvam Kaze को भारत में डिजाइन और तैयार किया जाएगा. Sarvam की मानें तो इन ग्लासेस का मकसद AI को स्क्रीन से निकालकर रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना है. (Photo: X/@pratykumar)

Sarvam kaze
  • 6/7

प्रत्यूष ने बताया, 'आप इसे पहनते हैं. ये आपको सुनता, समझता और जवाब देता है. साथ ही आप जो देखते हैं उसे रिकॉर्ड भी करता है. आप कस्टम एक्सपीरियंस भी तैयार कर सकते हैं.' (Photo: X/@pratykumar)

Sarvam kaze
  • 7/7

प्रत्यूष ने कन्फर्म किया है कि Sarvam Kaze को मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा. ये इन-हाउस AI मॉडल पर काम करेगा. हालांकि, इसकी कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. (Photo: X/@pratykumar)

Advertisement
Advertisement