scorecardresearch
 
Advertisement
टेक डील्स

OnePlus फोन पर 20 हजार का डिस्काउंट, Amazon पर मिलेगी डील

OnePlus 12 price drop
  • 1/7

OnePlus 12 5G इस वक्त बंपर डिस्काउंट पर मिल रहा है. कंपनी इस फोन पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इस मौके का फायदा उठाकर आप एक फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. ये ऑफर फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है. (Photo: OnePlus)

OnePlus 12 price drop
  • 2/7

ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो Hasselblad ने को-इंजीनियर किया है. इस फोन को कंपनी ने दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था और इस वक्त इस पर अच्छी डील मिल रही है. (Photo: OnePlus)

OnePlus 12 price drop
  • 3/7

OnePlus 12 5G को कंपनी ने 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस वक्त आप फोन को 45,999 रुपये में खरीद सकते हैं. (Photo: OnePlus)

Advertisement
OnePlus 12 price drop
  • 4/7

इस कीमत पर आपको सिर्फ गैलिक वॉइट कलर वेरिएंट मिलेगा. दूसरे कलर वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है. ध्यान रखें कि ये ऑफर ऐमेजॉन पर चुनिंदा यूनिट्स के लिए ही है. (Photo: OnePlus)

OnePlus 12 price drop
  • 5/7

OnePlus 12 5G में 6.82-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. फोन Android 14 के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन लेटेस्ट एंड्रॉयड का अपडेट मिलेगा. (Photo: OnePlus)

OnePlus 12 price drop
  • 6/7

स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP + 64MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है. (Photo: OnePlus)

OnePlus 12 price drop
  • 7/7

फोन 5400mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 100W की वायर्ड चार्जिंग मिलती है. वहीं 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी. फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. (Photo: OnePlus)

Advertisement
Advertisement