scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

किसी और के पास तो नहीं है आपके Google अकाउंट का एक्सेस, ऐसे करें चेक

check Google account signed-in devices
  • 1/7

आपका गूगल अकाउंट सिर्फ एक अकाउंट नहीं है. बल्कि ये आपकी फोटोज, वीडियो और कई जानकारियों तक पहुंचने का एक रास्ता भी है. ऐसे में अगर किसी के हाथ इसका एक्सेस लग जाए, तो आपकी पर्सनल जानकारी में आसानी से सेंध लग सकती है.  (Photo: Unsplash)

check Google account signed-in devices
  • 2/7

इन दिनों गूगल अकाउंट का इस्तेमाल सिर्फ स्मार्टफोन्स में लॉगइन के लिए ही नहीं होता है. बल्कि कई दूसरे डिवाइसेस में भी लॉगइन के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. लैपटॉप से लेकर टैबलेट, स्मार्ट टीवी तक कई डिवाइस में गूगल अकाउंट लॉगइन होता है. (Photo: Unsplash)

check Google account signed-in devices
  • 3/7

ऐसे में गूगल ने यूजर्स को अपने अकाउंट की सिक्योरिटी चेक करने की सुविधा दी है. इसका इस्तेमाल करके आप चेक कर सकते हैं कि आपका गूगल अकाउंट किन डिवाइसेस पर लॉग्ड-इन है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
check Google account signed-in devices
  • 4/7

इसके लिए आपको myaccount.google.com पर जाना होगा. यहां आपको अपने गूगल अकाउंट की डिटेल्स एंटर करने के लॉगइन करना होगा. (Photo: Unsplash)

check Google account signed-in devices
  • 5/7

अब आपको सिक्योरिटी के विकल्प पर जाना होगा. यहां आपको डिवाइसेस का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करके आप पता कर सकते हैं आपका अकाउंट फोन, टैबलेट और कंप्यूटर कहां-कहां लॉग्ड-इन है. (Photo: Unsplash)

check Google account signed-in devices
  • 6/7

यहां आप डिवाइस टाइप, लोकेशन और लास्ट एक्टिविटी को देख सकते हैं. अगर कोई ऐसा डिवाइस है, जिसे आप नहीं पहचानते हैं, तो यहां से ही अकाउंट को साइन आउट कर सकते हैं. (Photo: Unsplash)

check Google account signed-in devices
  • 7/7

अगर कोई अनजान डिवाइस नजर आता है, तो उसे लॉगआउट करने के साथ ही आपको पासवर्ड बदल देना चाहिए. साथ ही आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी ऑन कर लेना चाहिए. (Photo: Unsplash)

Advertisement
Advertisement