scorecardresearch
 
Advertisement
टेक डील्स

कम कीमत में चाहते हैं दमदार ऑडियो, ये हैं बेस्ट ऑप्शन

Best speaker Mivi 1
  • 1/7

कम कीमत में दमदार स्पीकर चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए है. इन स्पीकर्स को आप वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. साथ ही आप होली की तैयारी के लिए भी इन स्पीकर को खरीद सकते हैं. हम कुछ छोटे लेकिन पावरफुल स्पीकर की एक लिस्ट लेकर आए हैं. (Photo: Mivi)

Best speaker Portronics 2
  • 2/7

इस लिस्ट में विभिन्न ब्रांड के स्पीकर शामिल हैं. इसमें माइक के साथ आने वाले स्पीकर के साथ क्लासिक लुक वाले स्पीकर भी शामिल हैं. इस लिस्ट में Mivi, Portronics और दूसरे ऑप्शन शामिल हैं. (Photo: Portronics)

Best speaker Portronics
  • 3/7

Portronics का Dash 10 स्पीकर एक अच्छा विकल्प है. इसमें 50W का साउंड आउटपुट मिलेगा. इसमें डुअल वायरलेस कराओके माइक मिलता है. इस स्पीकर की कीमत 4,799 रुपये है. इसमें 6 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी. (Photo: Portronics)

Advertisement
Best speaker Mivi
  • 4/7

Mivi SuperBox Classic भी एक अच्छा विकल्प है. इस लिस्ट में ये सबसे पावरफुल स्पीकर है, जो 120W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है. इस स्पीकर की कीमत 4499 रुपये है. इसमें बिल्ट-इन सबवुफर मिलता है. (Photo: Mivi)

Best speaker Zebronics
  • 5/7

इसके अलावा आप Zebronics का Sound Feast 800 खरीद सकते हैं. इस स्पीकर की कीमत 3,999 रुपये है, जो 55W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. इसमें 6 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी. (Photo: Zebronics) 

Best speaker Just Corseca
  • 6/7

अगर आपका बजट कम है, तो आप Just Corseca Soul Heaven को खरीद सकते हैं. 10W का ऑडियो और 300ml वाटर टैंक मिलता है. इसकी कीमत 2999 रुपये है. ये स्पीकर ह्युमिडिफायर के साथ आता है. (Photo: Just Corseca)

Best speaker Blaupunkt
  • 7/7

लिस्ट में एक कॉम्पैक्ट स्पीकर Blaupunkt का है, जो बेहतरीन ऑडियो के साथ आता है. ब्रांड का OMG Atom स्पीकर 60W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. इसकी कीमत 4,999 रुपये है. इसमें बेहतरीन बैटरी लाइफ मिलती है. (Photo: Blaupunkt)

Advertisement
Advertisement