घर में बनी रोटी सभी को अच्छी लगती हैं, लेकिन आटा गूंथना कई बार मुश्किल भरा काम हो जाता है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ढेरों ऐसी मशीन हैं, जो आटा गूंथने का काम करती हैं. इन्हें Atta Kneader मशीन कहा जाता है. (Photo: Amazon.in)
आटा गूंथने वाली कैसे काम करती है?
मशीन की मदद से आपको आटे के साथ थोड़ा पानी डालना है और बटन को ऑन करना है. इसके बाद कुछ मिनट का इंतजार और गुंथा हुआ आटा तैयार हो जाएगा. ऑनलाइन मौजूद कुछ ऑप्शन के बारे में जानते हैं. (Photo: Amazon.in)
Glen ब्रांड का आटा मेकर
Glen ब्रांड का आटा मेकर मौजूद है, जो Amazon India पर लिस्ट है. यह एक सिंगल क्लिक में आटा गूंथने का काम करता है. यह 3 लीटर कैपिसिटी में आता है. इसमें 650W का मोटर लगाया गया है. इसमें स्टेनलेस स्टील का बॉक्स मिलता है. Amazon India पर इसकी कीमत 4399 रुपये है. (Photo: Amazon.in)
Clearline ब्रांड की मशीन
Clearline ब्रांड की भी आटा गू्ंथने वाली ऑटोमेटिक मशीन दी गई है. Amazon India पर इसकी कीमत 4750 रुपये है. इसमें भी एक बड़ा स्टेनलेस स्टील का बाउल दिया गया है. यह 650 Watts पावर पर काम करता है. (Photo: Amazon.in)
Lee Star ब्रांड की मशीन
मार्केट में ली स्टार ब्रांड की ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक आटा गूंथने वाली मशीन है. Amazon India पर इसकी कीमत 3998 रुपये है. इसमें 3 लीटर का जार दिया गया है. इसमें 650W का मोटर दिया गया है. (Photo: Amazon.in)
Havells की मशीन
आटा गूंथने के लिए Havells ब्रांड की मशीन यूज कर सकते हैं. इसकी कीमत 8 हजार रुपये है. यह एक कॉम्पैक्ट मशीन है, जिसे किचन में आसानी से रखकर चला सकेंगे. यह 350W की मोटर के साथ आता है. (Photo: Amazon.in)
INALSA का फूड प्रोसेसर
INALSA ब्रांड का मार्केट में फूड प्रोसेसर और आटा गूंथने वाली मशीन है. इस मशीन में अलग-अलग काम के लिए अलग -अलग असेसरीज सपोर्ट दिए हैं. इसमें आटा गूंथने से लेकर चॉपिंक तक की जा सकेगी. 800 Watts की मोटर लगाई गई है. साथ ही इसमें 1.4 लीटर का फूड प्रोसेसर जार दिया गया है. इसकी कीमत 4,999 रुपये ऐमेजॉन पर लिस्ट है. (Photo: Amazon.in)