मुकेश अंबानी ने जेब से निकाला सफेद फोन, बैक पैनल पर 1 कैमरा

30 Oct 2026

Photo: AI Generated

रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पॉकेट से एक सफेद रंग का स्मार्टफोन निकालते हैं और फिर वह फोन अपने पोते को देते हुए नजर आते हैं.

Photo: AI Generated

सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली के हाल ही में वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे अपने बच्चों को संभालते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग से जुड़े एक प्रोग्राम का है. 

Photo: Apple

अंबानी की जेब से निकलने वाले स्मार्टफोन की हर जगह चर्चा है. बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि सफेद रंग और सिंगल कैमरे वाला ये फोन कौन सा है और इसकी कीमत क्या है? 

Photo: Apple

मुकेश अंबानी के हाथ में नजर आने वाला हैंडसेट Apple iPhone Air है. ऑफिशियल पोर्टल पर इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 224900 रुपये है.

Photo: Apple

iPhone Air कई मायनों में खास है. कैमरा से लेकर स्लिम बॉडी तक तक, ये बेहद ही प्रीमियम स्मार्टफोन है.

Photo: Apple

iPhone Air को लेकर कंपनी खुद दावा कर चुकी है कि यह उनकी कंपनी का सबसे स्लिम आईफोन है. 5.6 mm की थिकनेस के साथ आता है. 

Photo: Apple

iPhone Air में बैक पैनल पर सिंगल कैमरा मिलता है, जो 48MP का है. यह कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर पाएगा.

Photo: Apple

iPhone Air में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है. 

Photo: Apple

iPhone Air में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, सेरेमिक शील्ड 2 के साथ आता है. इसमें एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग भी मिलती है. 

Photo: Apple

Read Next