scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
Top Tech News Of The Day
Top Tech News Of The Day

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

आज से 30 साल पहले वर्ल्ड वाइड वेब यानी WWW की शुरुआत हुई थी. सर टिम बर्नर्स ली ने वेब को इन्वेंट किया और पहला वेब क्लाइंट सर्वर और सर्वर तैयार किया. टिम ने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.

पिछले छह महीने में दो बड़े प्लेन क्रैश हुए हैं. ऑक्टूबर में लायन एयर फ्लाइट 610 क्रैश हुई. इस दुर्घटन में 189 लोगों की मौत हो गई. ताजा मामला इथोपियन एयरलाइन्स का है. टेक ऑफ के कुछ मिनट के बाद ही प्लेन क्रैश हो गई और इसमें 157 लोगों की जान गई. ये दोनों एयरक्राफ्ट अमेरिकी कंपनी बोइंग के हैं और नए मॉडल्स हैं.

Advertisement

इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लि. (IYM) ने अपने Fascino स्कूटर के डार्कनाइट एडिशन को लॉन्च कर दिया है. यामाहा Fascino का ये नया कलर वेरिएंट 56,793 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध रहेगा. RAY Z के बाद यामाहा की लाइनअप में Fascino दूसरा सबसे किफायती स्कूटर है.

भारत में पिछले कुछ दिनों में अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया था. अब कंपनी ने एक नया 398 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी के दौरान टोटल 105GB डेटा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में वॉयस कॉलिंग और SMS के फायदे भी ग्राहकों को मिलेंगे. आमतौर पर एयरटेल के सभी कॉम्बो प्लान्स में रोज 100SMS दिए जाते हैं, हालांकि इस प्लान में ट्रेंड से हटकर रोज 90 SMS दिए जाएंगे.

होली आने वाली है और इससे पहले सर्फ ऐक्सेल ने एक ऐड कैंपेन की शुरुआत की है. इस विज्ञापन को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. लेकिन जो भी हो कंपनी का ये ऐड हिट हो गया है और इस पर डिबेट तक शुरू हो गई. इंटरनेट पर हिंदुस्तान युनिलिवर के खिलाफ हैशटैग चलने लगे और इसके प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की नसीहतें दी जाने लगीं.

Advertisement
Advertisement