scorecardresearch
 

Snapchat की वजह से snapdeal को ऐसे हो रहा है नुकसान

Snapchat के CEO के बयान के बाद से भारत में लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखा लेकिन कुछ लोग टगलतफहमी में स्नैपडील को ही स्नैपचैट समझ बैठे, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है.

Advertisement
X
स्नैपडील
स्नैपडील

Snapchat के CEO के उस बयान जिसमें उन्होंने अपने ऐप को अमीर लोगों के लिए बताया और भारत को गरीब देश करार दिया, इसके एक दिन बाद यानी की आज ही इस पॉपुलर ऐप की रेटिंग फाइव स्टार से एक स्टार तक आ गिरी. साथ ही इससे Snapdeal को भी नुकसान हुआ क्योंकि कुछ लोग Snapchat को ही Snapdeal ऐप समझ बैठे.

ऐप स्टोर में मौजूद ऐप इंफॉर्मेशन के मुताबिक, ऐप के करेंट वर्जन की (6,099 रेटिंग पर आधारित) और ऑल वर्जन की रेटिंग 'वन एंड हाफ स्टार' है (9,527 रेटिंग पर आधारित). वहीं एंड्रायड प्ले स्टोर में ऐप की रेटिंग 'फोर स्टार' है (11,932,996 रेटिंग पर आधारित).

ये सब शुरू तब हुआ जब यूएस बेस्ड न्यूज वेबसाइट वैराइटी ने शनिवार को स्नैपचैट के पुराने कर्मचारी के हवाले से बताया था कि Snapchat के CEO इवान स्पीगल ने 2015 में ये बयान दिया था कि उनका ऐप केवल अमीर लोगों के लिए है और वो इसका विस्तार भारत और स्पेन जैसे गरीब देशों में नहीं करना चाहते.

Advertisement

इस बयान के मीडिया में आने के बाद से लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखने लगा और लोगों ने काफी आलोचनाएं करते हुए कई पोस्ट करने चालु कर दिए. इसी दौरान कुछ लोग उलझन में स्नैपचैट और समझ बैठे और उस पर कई आलोचनात्मक प्रतिक्रिया दे डालीं. इससे स्नैपडील की छवि को नुकसान पहुंच रहा है. जबकि स्नैपडील एक भारतीय कंपनी है.


Advertisement
Advertisement