scorecardresearch
 
Advertisement

'देश को मुश्किल में देखकर खुश होते हैं', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

'देश को मुश्किल में देखकर खुश होते हैं', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में कुछ लोग और राजनीतिक दल ऐसे हैं जो भारत को संकट और मुश्किलों में देखना पसंद करते हैं. जब भी देश पर कोई आपदा, परेशानी या चुनौती आती है, तो इन लोगों को अंदर से खुशी मिलती है.

Advertisement
Advertisement