scorecardresearch
 

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
X
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने एचएमडी ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत Nokia 2 को 4,999 रुपये के इफेक्टिव कीमत पर बेचा जाएगा. कंपनी ने इसे मेरा पहला स्मार्टफोन स्कीम के तहत पेश किया है. इससे पहले भी कई बजट 4G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए गए हैं.

हॉन्ग कॉन्ग बेस्ड पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस मेकर कंपनी साउंड वन ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नया ब्लूटूथ स्पीकर BEAST लॉन्च किया है. कंपनी ने इसकी कीमत 2,490 रुपये रखी है. हालांकि ग्राहक लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत इसे 1990 रुपये में खरीद सकते हैं. ग्राहकों को इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी.

इलेक्ट्रॉनिक स्किन का कॉन्सेप्ट कई बार दुनिया के सामने आ चुके हैं. कुछ ऐसे टैटू भी आए हैं जिसे स्किन पर लगा कर टच स्क्रीन डिस्प्ले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. अब स्किन को मोनिटर बनाने की तकनीक ढूंढी गई है.

Advertisement

इस 4G स्मार्टफोन पर मिल रहा है 1500 रुपये का कैशबैक

Idea ने आज Panasonic के एंट्री लेवल P100 4G स्मार्टफोन के साथ एक नए कैशबैक ऑफर की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को P100 स्मार्टफोन के साथ आइडिया की ओर से 1,500 रुपये कैशबैक दिया जाएगा. इससे इस स्मार्टफोन की कीमत 25 फीसदी तक कम हो जाएगी.

टेक दिग्गज कंपनी फेसबुक अब स्मार्ट स्पीकर्स की दुनिया में कदम रखने जा रही है. कंपनी इस साल जुलाई तक दो स्मार्ट स्पीकर्स उतार सकती है. कथित तौर पर इन स्मार्ट स्पीकर्स के कोडनेम Aloha और Fiona रखे गए हैं. रिपोर्ट्स से पता चला है कि इनमें 15 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा और इससे वीडियो चैट भी किया जा सकेगा.

Advertisement
Advertisement