अगर आप कम बजट में अच्छा टैबलेट ढूंढ़ रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी हो ने वाली है. आईबॉल ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट iBall Slide i701 उतारा है. विंडोज सिस्टम पर चलने वाला ये टैबलेट बेहद शानदार है और इसकी कीमत सिर्फ 4,999 रुपये है.
विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि इसे बाद में में भी अपग्रेड किया जाएगा. विंडोज 10 इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है. इसमें एक साल के लिए फ्री माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सब्सक्रिप्शन है और 1TB का भी.
7.1 इंच HD स्क्रीन वाले इस टैबलेट में क्वाड कोर इंटेल एटम और 1जीबी रैम भी है. साथ ही 16 जीबी इनबिल्ट मेमोरी भी मिलेगी. इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
ये हैं खास फीचर्स...
डिस्प्ले- 7.00 इंच
प्रोसेसर- quad-core
रियर कैमरा- 2 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा- 0.3 मेगापिक्सल
मेमोरी- 16जीबी
OS- विंडोज 8.1
बैट्री- 3200mAh