scorecardresearch
 
Advertisement
क्रिकेट

Abhishek Sharma House Tour: महल जैसा है टीम इंडिया के Gen Z स्टार का घर, मंदिर में रखते हैं बैट

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 1/8

अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते जेन जी खिलाड़ियों में से एक हैं. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं और ओपनर के तौर पर मैदान पर उतरते हैं. अभिषेक बड़े शॉट खेलने और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में उनके खेलने के इस अंदाज उन्हें खास पहचान दिलाई है. IPL में भी अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद से एक ओपनर के तौर पर खेल के मैदान पर उतरते हैं. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
 

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 2/8

अभिषेक शर्मा की पॉपुलैरिटी पिछले कुछ वक्त में काफी तेजी से बढ़ी है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर बेखौफ अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं. जब भी वो लंबे छक्के लगाते हैं, तो स्टेडियम में मौजूद ऑडियंस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा होती है. युवा क्रिकेट फैंस के बीच उनका खास क्रेज है और कई लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा मानते हैं.
 

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 3/8

कितनी है अभिषेक की नेटवर्थ?

अभिषेक शर्मा पंजाब के रहने वाले हैं. उनका घर पंजाब के अमृतसर के एक पॉश इलाके में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक अपने माता-पिता और बहनों के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक के इस आलीशान बंगले की कीमत 6 से 8 करोड़ रुपए की बीच अनुमानित है. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)

Advertisement
(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 4/8

अभिषेक की लाइफ से जुड़ी छोटी-बड़ी चीजें जानना चाहते है. उनका घर, उनका परिवार, वो अपने पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं, क्या नहीं और वो कहां रहते हैं. कई मौकों पर अभिषेक ने अपने अपने परिवार के साथ अपने घर की तस्वीरें साझा की हैं. आइए देखते हैं कैसा है अभिषेक शर्मा का घर. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 5/8

ग्रैंड एंट्रेंस और एलीगेंट एक्सटीरियर

अभिषेक शर्मा के घर का एंट्रेंस काफी शानदार है. घर के बाहर लगा बड़ा काला गेट इसे रॉयल लुक देता है. वहीं, गेट के अंदर बना हरा-भरा गार्डन घर की खूबसूरती बढ़ाता है और आसपास के माहौल को भी आकर्षक बनाता है. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 6/8

अभिषेक शर्मा के घर का आलीशान लिविंग एरिया

अमृतसर स्थित अभिषेक शर्मा के घर का लिविंग एरिया खुला और कम्फर्टेबल है. यहां हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरे को सादा लेकिन शानदार लुक देता है. क्रीम रंग की दीवारें, लकड़ी के दरवाजे और हल्के रंगों का फर्नीचर इसकी सजावट को खास बनाते हैं. सोफे और पर्दों में क्रीम व गोल्डन कलर्स का मेल देखने को मिलता है. लिविंग एरिया के साथ ही ओपन किचन भी है, जिससे घर का ये हिस्सा और खुला नजर आता है. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)

 

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 7/8

घर में पूजा के लिए अलग कमरा

अभिषेक शर्मा के घर में पूजा के लिए एक अलग कमरा भी है. यहां सफेद लकड़ी का मंदिर बना है, जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें रखी गई हैं. परिवार के लोग इस जगह पर पूजा करते हैं. घर के बाकी हिस्सों की तरह इस कमरे का रंग और सजावट भी सादगी भरी है. (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)

(Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
  • 8/8

अभिषेक शर्मा का अमृतसर वाला घर लग्जरी और सादगी का खूबसूरत मेल है. शानदार एंट्रेंस, हरा-भरा गार्डन, लकड़ी का झूला और पूजा के लिए अलग जगह इस घर को खास बनाते हैं. भले ही अभिषेक अपने क्रिकेट करियर के चलते काफी व्यस्त रहते हों, लेकिन उनका ये घर परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए एक खास जगह नजर आता है.  (Image Source- Instagram Abhishek Sharma)
 

Advertisement
Advertisement