गूगल ने सितंबर में मार्शमैलो और नए नेक्सस के साथ अपने एंड्रॉयड टैबलेट Pixel C को पेश किया था जिसकी बिक्री शुरू कर दी गई है. इस 3GB रैम और 10 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले टैबलेट की कीमत $499 (33,000 रुपये) है.
और स्टॉक एंड्रॉयड की बात की जाए तो बाजार में फिलहाल इससे बेहतर एंड्रॉयड टैबलेट नहीं है. इसमें एंड्रॉयड का नया वर्जन मार्शमैलो दिया गया है, साथ ही इसे पतले एल्यूमिनियम यूनिबॉडी से बनया गया है और इसमें नया USB Type C पोर्ट दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. Nvidia Tegra X1 चिपसेट पर चलने वाला यह टैबलेट दो वैरिएंट में बेचा जाएगा जिनमें से एक में 32GB इन्बिल्ट मेमोरी होगी जबकि दूसरे में 64GB इंटरनल मेमोरी दी जाएगी.
कीबोर्ड भी दे रही है जिसे वायरलेसली चार्ज किया जा सकता है, और इसे मैगनेट के जरिए टैबलेट में कनेक्ट किया जा सकेगा. इस कीबोर्ड की कीमत $150 (9,900 रुपये) है. फिलहाल इसे गूगल स्टोर के जरिए अमेरिका में बेचा जा रहा है. भारत में यह कब आएगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.1 और USB Type C दिया गया है.