पहले Gmail में इनकमिंग अटैचमेंट की लिमिट को 50 MB तक बढ़ाया गया था. अब Gmail एक नया फीचर लेकर आया है जिसके बाद से आप किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने से पहले स्ट्रीम करके देख सकते हैं, इससे आप डाउनलोडिंग से पहले ही वीडियो की जानकारी ले सकते हैं. देखने के बाद ये फैसला ले सकते हैं कि वीडियो को डाउनलोड करना है या नहीं.
ये नया फीचर आपके काफी मददगार रहेगा. फिलहाल ये फीचर केवल डेस्कटॉप यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है. उम्मीद है जल्द ही इसे स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Gmail वीडियो अटैचमेंट में आपको वीडियो के ही किसी एक फ्रेम के थंबनेल इमेज के साथ एक वीडियो फाइल नजर आएगा. इसमें डबल क्लिक करने पर एक यू-ट्यूब जैसा प्लेयर निकलकर आएगा, जिसमें नॉर्मल क्वालिटी में स्ट्रीमिंग स्टार्ट हो जाएगी. इस प्लेयर में आप प्लेबैक, स्पीड ऐडजस्ट और साउंड बैलेंस जैसे सेंटिंग्स भी कर सकते हैं.
Gmail ने अपने ब्लॉग में ये जानकारी दी है कि पहले आपको किसी भी वीडियो फाइल को देखने के लिए डाउनलोड करना होता था. लेकिन अब आप जब वीडियो अटैचमेंट वाला इमेल खोलेंग तो आपको एक वीडियो का थंबनेल नजर आएगा जिसे आप कर सकते हैं.
हालांकि ये तय है कि 50MB की इनकमिंग वीडियो साइज होने की वजह से केवल स्मार्टफोन वीडियोज को ही स्ट्रीम किया जा सकेगा न की हाई क्वालिटी वीडियोज को. हाई क्वालिटी वीडियोज के लिए ऐसे भी Google Drive का उपयोग करना ही होता है जो पहले से ही स्ट्रीम सपोर्ट के साथ आता है.