फेसबुक ने iOS के लिए 360-डिग्री वीडियो फीचर की शुरुआत की है. अब आईफोन
यूजर्स फेसबुक पर 360-डिग्री वीडियो देख सकेंगे. फेसबुक पिछले कुछ महीनों
से अपने वीडियो फीचर में बदलाव कर बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रहा है.
ने फेसबुक फीड में वीडियो के लिए खास फीचर देने का भी ऐलान किया है. फेसबुक का यह 360 वर्चुअल रियलिटी फीचर वेब और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सितंबर में ही जारी किया गया था.
को यूज कर डिज्नी चैनल, गो प्रो, डिस्कवरी और वाइस ने सितंबर से ही 360-डिग्री वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिए हैं.
क्या है 360-डिग्री वीडियो फीचर
इस फीचर के जरिए 360 डिग्री पर बने वीडियो को आप फेसबुक पर देख सकते हैं साथ ही आप वीडियो को हर डायरेक्शन में देख घुमा भी सकते हैं. इसके लिए वीडियो नेविगेशन का ऑप्शन है, माउस के जरिए आप वीडियो घुमा कर उसके हर एंगल से देख सकते हैं.
देखें वॉर के दौरान लिया गया पहला 360 डिग्री वीडियो
This is the first ever 360 video shot inside an active war zone (Aleppo, Syria). Click and drag the screen to look around — and watch out for the sniper fire.
Posted by on Wednesday, September 23, 2015