scorecardresearch
 

फेसबुक का नया फीचर थिंग्स इन कॉमन, ऐसे करेगा काम

सीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है, ‘हम थिंग्स इन कॉमन लेबल फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं जो कॉमेन्ट के ऊपर दिखेगा जिन्हें आप नहीं जानते, लेकिन आप और उन यूजर्स में कुछ चीजें कॉमन होंगी’

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

सोशल मडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक नया फीचर लाने की तैयारी में है. कंपनी के मुताबिक फेसबुक में थिंग्स इन कॉमन नाम के एक नए फीचर की टेस्टिंग की जा रही है जो लोगों को कॉमेन्ट सेक्शन में दिखेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक थिंग्स इन कॉमन का लेबल पब्लिक कॉमेन्ट्स में दिखेगा. उदाहरण के तौर पर किसी पेज के किसी पोस्ट पर आपने कॉमेन्ट किया है और कई लोगों ने कॉमेन्ट है. अगर इसी पोस्ट के कॉमेन्ट में दूसरा यूजर कॉमेन्ट कर रहा है और वो आपके कॉलेज या ऑफिस से है तो आपको लेबल के जरिए जानकारी दी जाएगी. आपको कोई म्यूचुअल फ्रेंड्स न भी हों तो आपको बताया जाएगा.

फेसबुक ने कहा है कि अभी इस फीचर कुछ अमेरिकी यूजर्स को बतौर टेस्टिंग दिया गया है. फेसबुक के मुताबिक इस फीचर का मकसद लोगों को उनकी दिलचस्पी के हिसाब से जोड़ना है. फिलहाल इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement

फेसबुक से जुड़ी हालिया दूसरी खबर की बात करें तो ऐपल ने अपने ऐप स्टोर से फेसबुक का VPN ऐप हटाने का दबाव डाला जिसके बाद फेसबुक ने इसे हटा लिया. इस ऐप पर आरोप था कि ये के गाइडलाइन को फौलो नहीं करता था और यूजर डेटा कलेक्ट करता है.

हालांकि फेसबुक के इस फ्री वीपीएन ऐप को ऐपल ने जबरदस्ती नहीं हटाया, बल्कि फेसबुक पर इसे खुद से हटाने का दबाव डाला है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल ने इस महीने की शुरुआत में फेसबुक को जानकारी दी थी कि Onvao Protect ऐप नए प्राइवेसी नियम का उल्लंघन करता है जिसे कंपनी ने जून में लागू किया है.

Advertisement
Advertisement