scorecardresearch
 
BSNL गांवों में लगाएगी 25,000 Wi-Fi हॉटस्पॉट

सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लि.) ने ग्रामीण इलाकों के एक्सचेंजों में 25,000 Wi-Fi हॉटस्पॉट स्थापित करने के लिए शुक्रवार को यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) के साथ एक एमओयू साइन किया है.

Advertisement
X

BSNL की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ये लगाए जाएंगे. इसके लिए यूएसओ फंड के माध्यम से वित्त प्रदान किया जाएगा. साथ ही सरकार इसके कैपिटल एक्सपेंडीचर और ऑपरेशनल एक्सपेंडीचर (ओपीओएक्स) को वहन करेगी. इस परियोजना की लागत 940 करोड़ रुपये है.

बयान में आगे कहा गया है, 'परियोजना के तहत हर एक ग्रामीण एक्सचेंज में शुरुआत में एक-एक वाईफाई एक्सेस पॉइंट की स्थापना की जाएगी.'

इस मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, 'पिछले साल हमारी (BSNL) बाजार हिस्सेदारी में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और यह 9.05 फीसदी से बढ़कर 9.35 फीसदी हो गई. वित्तीय अनुमानों के मुताबिक इस साल का परिचालन मुनाफा पिछले साल की तुलना में काफी अधिक होगा.'

Advertisement

मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में मुहैया कराने और डिजिटल खाई को पाटने के लिए प्रतिबद्ध है.

बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि इन वाईफाई हॉटस्पॉट के जरिए विश्वसनीय इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी.

Advertisement
Advertisement