एप्पल जल्द ही अपने डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम बदल कर पुराना नाम रख सकती है. फिलहाल एप्पल के डेस्कटॉप में OS X यूज किया जाता है जिसे बदल कर Mac OS किया जा सकता है. आपको बता दें कि एक दशक पहले कंपनी इसी नाम से कंप्यूटर का ओएस बनाती थी.
कंपनी इसका ऐलान जून में वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कर सकती है.
कंपनी ने वर्ल्ड अर्थ डे पर एक खास को Mac OS लिखा गया है. गौरतलब है कि पिछले दो साल से कंपनी यूनिफाइट नेम स्कीम की तरफ बढ़ रही है.
पिछले साल आखिर में कंपनी ने OS X का नया वर्जन EI Captain जारी किया था. हालांकि तब इसके बारे में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी.
नए ओएस में पहले से ज्यादा तेज है और से भी पहले से बढ़िया है. इस नए ओएस में खास फीचर Split View दिया गया है जिसके जरिए एक स्क्रीन पर एक साथ दो एप यूज किया जा सकता है.