scorecardresearch
 

भारत में 12.5 करोड़ यूजर्स हैं फेसबुक के दीवाने

भारत में फेसबुक के दीवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. भारत में अब फेसबुक यूजर्स की संख्या बढ़कर 12.5 करोड़ हो गई है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

भारत में फेसबुक के दीवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. भारत में अब फेसबुक यूजर्स की संख्या बढ़कर 12.5 करोड़ हो गई है.

वैश्विक स्तर पर भारत फेसबुक का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी ने छह महीने में 1.3 करोड़ नए यूजर्स हासिल किए. फेसबुक के उत्पाद प्रमुख (फेसबुक लाईट) विजय शंकर ने कहा, के 12.5 करोड़ औसत उपयोक्ता (एमएयू) हैं जबकि मोबाइल एमएयू 11.4 करोड़ हैं.

भारत में दैनिक आधार पर 5.9 करोड़ का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 5.3 करोड़ मोबाइल के जरिए फेसबुक तक पहुंचते हैं.’ अमेरिका की इस कंपनी के भारत में यूजर्स पिछले साल दिसंबर में 11.2 करोड़ थे. अमेरिका उसका सबसे बड़ा बाजार है.

इसके साथ ही कंपनी ने 2जी अनुकूल मोबाइल एप्प पेश किया है जो कि कम गति वाले इंटनेट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. विजय शंकर ने बताया कि फेसबुक लाइट को ‘भारत जैसे बाजारों को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है जो स्पीड कम है.’ हालांकि इस नए ऐप में फेसबुक के सभी प्रमुख फीचर शामिल होंगे.

Advertisement

इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement