scorecardresearch
 

Lava Bold N1 5G Review: कम बजट में मिलेगा 5G फोन, करने होंगे कुछ कॉम्प्रोमाइज

कम बजट में स्मार्टफोन चाहते हैं, वो भी 5G के साथ तो आपको इसके विकल्प कम मिलेंगे. जो विकल्प मिलेंगे वो भी कई कॉम्प्रोमाइज के साथ. ऐसे में देसी ब्रांड लावा ने अपना नया 5जी फोन लॉन्च किया है, जो ठीक-ठाक फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं Lava Bold N1 5G की. आइए जानते हैं क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए.

Advertisement
X
Lava Bold N1 5G ब्रांड का बजट 5जी फोन है, जिसकी कीमत 15 हजार से कम है. (Photo: ITG)
Lava Bold N1 5G ब्रांड का बजट 5जी फोन है, जिसकी कीमत 15 हजार से कम है. (Photo: ITG)

भारतीय बाजार में लावा मोबाइल एक मात्र देसी ब्रांड है, जो लंबे समय से बाजार में बना हुआ है. पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है. ब्रांड लगातार इस 15 हजार रुपये से कम बजट में नए फोन्स को लेकर आ रहा है. चूंकि, चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से स्मार्टफोन्स महंगे हुए हैं, तो लोगों के पास एंट्री लेवल सेगमेंट में ऑप्शन कम हैं. 

बजट सेगमेंट में लावा के फोन्स की वजह से लोगों को कई ऑप्शन मिल रहे हैं. हाल में ही कंपनी ने लावा बोल्ड एन1 5जी (Lava Bold N1 5G) के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है. ये फोन 12,999 रुपये की कीमत में आता है. फिलहाल ये फोन 13,999 रुपये में ऐमेजॉन पर लिस्ट है. अगर आप ऑनलाइज सर्च करेंगे, तो इस बजट में 5G फोन्स आना कम हो गए हैं. 

वैसे कंपनी ने Lava Bold N1 5G को पिछले साल लॉन्च किया था. अब ब्रांड इसका 6GB RAM वेरिएंट लाया है. हम ये तो नहीं बोल सकते कि ये फोन दमदार फीचर्स और शानदार कैमरा के साथ आता है. लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि ये फोन कई लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को जरूर पूरा कर सकता है. आइए जानते हैं रियल लाइफ में इसका एक्सपीरियंस कैसा है. 

Advertisement

डिजाइन कैसा है? 

Lava Bold N1 5G का डिजाइन ब्रांड के दूसरे फोन्स से काफी मिलता है. खासकर इस बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स से. इसका रियर पैनल प्लास्टिक का है, जो इसके बजट का एहसास करता है. रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. अच्छी बात है कि कंपनी इसमें बेवजह तीसरे कैमरे की जगह नहीं बनाई है, जो बहुत से ब्रांड्स करते हैं. Lava Bold N1 5G

रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है. कंपनी ने इसमें स्पार्किंग रिंग और फ्लैश दिया है. फोन के राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं. फोन को एक हाथ से भी यूज किया जा सकता है. इसका वजन ज्यादा नहीं है, तो यूज करना आसान है. कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में ये फोन एवरेज है. 

डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा 

फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी कम है. खासकर अगर आप डे लाइट में इसे लेकर निकलते हैं, तो स्क्रीन देखने के लिए जूझना पड़ता है. हां, लो लाइट में ये विजिबल है. इस पर वीडियो देखना या कभी-कभी गेमिंग की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कैसा है Vivo X300 Ultra फोन का कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस, देखें रिव्यू

Advertisement

हालांकि, 120Hz रिफ्रेश रेट की आदत हो जाने की वजह से 90Hz वाली स्क्रीन थोड़ी स्लो जरूर लगती है. ये डिस्प्ले एचडी प्लस सपोर्ट के साथ आती है.  इसमें आपको नॉच भी मिलती है. यानी पहले आने वाले बजट फोन्स के मुकाबले डिस्प्ले अब कमजोर है, लेकिन इस वक्त 15 हजार से कम बजट वाले फोन्स में ये ही देखने को मिल रहा है.Lava Bold N1 5G

स्मार्टफोन UNISOC T765 प्रोसेसर के साथ आता है. पहले इस बजट में हमें Dimensity 6300 आराम से मिल जाता था, लेकिन अब प्रोसेसर में भी कॉम्प्रोमाइज करना होता है. ये प्रोसेसर रोजमर्रा के टास्क को आसानी से हैंडल कर लेता है. हालांकि, फोन थोड़ा स्लो जरूर फील होता है.

अगर आप हैवी मल्टीटास्किंग करते हैं या फिर गेमिंग करना चाहते हैं, तो ये फोन आपने के लिए नहीं है. कॉलिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और दूसरे कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. स्मार्टफोन में 13MP के मेन रियर कैमरा के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi X Pro QLED 75-inch TV Review: घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसे एक्सपीरिएंस, पॉकेट फ्रेंडली बजट

ये कैमरा डे लाइट में ठीक-ठाक फोटोज क्लिक करता है. वहीं फ्रंट में दिया गया 5MP का कैमरा औसत फोटोज क्लिक करता है. कुल मिलाकर लावा बोल्ड एन1 का कैमरा ठीक-ठाक है. अगर आप हैवी कैमरा यूज के हिसाब से फोन चाहते हैं, तो ये फोन आपके लिए नहीं है. वहीं लावा ने कैमरा के मामले में अपनी स्थिति को बेहतर किया है. 

Advertisement

बैटरी, सॉफ्टवेयर और दूसरे फीचर्स 

फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. सिंगल चार्ज में ये फोन आराम से पूरे दिन चल जाता है. हालांकि, इसके साथ बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है. इस चार्जर से फोन को चार्ज होने में लगभग दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है. ये फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है. Lava Bold N1 5G

अगर आप क्लीन और ब्लोटवेयर फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो लावा का फोन आपको निराश नहीं करेगा. स्मार्टफोन का स्पीकर भी अच्छा है. सिंगल स्पीकर होने के बाद भी ये फोन अच्छा खासा लाउड है. इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों मिलते हैं. फिंगरप्रिंट सेंसर अच्छा काम करता है. 

बॉटम लाइन 

Lava Bold N1 5G कम बजट में स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 13,999 रुपये में आता है और इसमें आपको कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस का 'बजट' एक्सपीरियंस मिलेगा. अगर आप रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट यूज करने के लिए एक फोन चाहते हैं, तो इसे खरीद सकते हैं. 

इस पर वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया को आसानी से यूज किया जा सकता है. लेकिन कई मामले में फोन स्लो महसूस होता है. कुल मिलाकर Lava Bold N1 5G एवरेज है. रोजमर्रा के यूज के लिए आप इसे खरीद सकते हैं. कुछ एक्स्ट्रा चाहते हैं, तो आपको दूसरे विकल्प देखने चाहिए.

Advertisement

आज तक रेटिंग- 7.5/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement