scorecardresearch
 

Blaupunkt Twinz Speakers Review: नॉस्टेल्जिया और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो

एक ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको मार्केट में कई ऑप्शन मिल जाएंगे. ऐसे ही एक ब्लूटूथ स्पीकर को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नॉस्टेल्जिया और मॉडर्न परफॉर्मेंस का एक परफेक्ट कॉम्बो महसूस होता है. हम बात कर रहे हैं ब्लॉपंकट (Blaupunkt) ट्विन्ज की, जो दो छोटे स्पीकर्स का एक कॉम्बो है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Blaupunkt Twinz स्पीकर डुअल सेटअप के साथ आते हैं. (Photo: ITG)
Blaupunkt Twinz स्पीकर डुअल सेटअप के साथ आते हैं. (Photo: ITG)

भारतीय बाजार में ब्लूटूथ स्पीकर में आपको कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे. हालांकि, अगर आप ट्विन सेटअप वाला स्पीकर चाहते हैं, तो इसके विकल्प कम है. इस लिस्ट में या तो आप TWS फीचर वाले दो स्पीकर खरीद सकते हैं या फिर कुछ चुनिंदा विकल्पों में से अपने लिए एक चुन सकते हैं. 

पिछले कुछ दिनों से हम ऐसे ही एक स्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो ट्विन सेटअप और पोर्टेबिलिटी दोनों ही सुविधा के साथ आते हैं. हम बात कर रहे हैं Blaupunkt Twinz Bookshelf ब्लूटूथ स्पीकर की. ये स्पीकर डिजाइन से किसी पुराने पीसी के साथ आने वाले स्पीकर का नॉस्टेल्जिया देते हैं. 

नॉस्टेल्जिया तो ठीक है, लेकिन असली सवाल इसकी परफॉर्मेंस और कीमत का है. वैसे तो ये स्पीकर ऑन-पेपर दमदार फीचर्स के साथ आता है. पिछले कुछ दिनों इस्तेमाल में हमने ये जानने की कोशिश की है कि क्या ब्लॉपंकट का ये स्पीकर वास्तव में खरीदने लायक है या फिर सिर्फ नॉस्टेल्जिया ही इसमें मिलेगा.

डिजाइन कैसा है? 

Blaupunkt Twinz का डिजाइन ओल्डस्कूल बुकशेल्फ स्पीकर्स से इंस्पायर्ड हैं. इन्हें एक साथ रखा जाए, तो देखने में अच्छे लगते हैं. हालांकि, सिंगल स्पीकर भी अधूरा नहीं लगता है. स्पीकर में मॉडर्न आरजीबी लाइटिंग भी मिलती है, जो कई लोगों को पसंद आ सकता है और कुल लोगों को इरिटेट भी कर सकता है. ये सेटअप दो अलग-अलग स्पीकर यूनिट्स के साथ आता है. Blaupunkt Twinz Speakers

Advertisement

डेस्क, स्टडी टेबल या टीवी यूनिट (यहां ये बहुत छोटे दिखते हैं) पर इनका लुक काफी आकर्षक लगता है. ये स्पीकर्स कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल हैं. इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है. RGB लाइटिंग के छह अलग-अलग मोड दिए गए हैं, जो खासकर गेमिंग या रात में अच्छे लगते हैं. स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी है, जो इसे सस्ता नहीं दिखाती है.

यह भी पढ़ें: UBON SP-220 Speaker Review: आवाज बदलने वाले माइक के साथ आता है ये स्पीकर

साउंड क्वालिटी कैसी है? 

ट्विन्ज की सबसे बड़ी ताकत इसका स्टीरियो आउटपुट है. इसमें कुल 30W का साउंड आउटपुट मिलता है. ये आउटपुट 15W + 15W के दो अलग-अलग चैनलों में बंटा हुआ है. यही वजह है कि सामान्य सिंगल ब्लूटूथ स्पीकर्स के मुकाबले इसका साउंड स्टेज ज्यादा वाइड महसूस होता है. यानी ऐसा लगता है कि साउंड काफी दूर तक फैला हुआ है. 

यह भी पढ़ें: Orient Aero O2 Review: कमरे का ऑक्सीजन बढ़ाएगा ये फैन, हवा करेगा साफ

स्पीकर का आउटपुट काफी क्लियर और क्रिस्प है. ब्लॉपंकट के ये स्पीकर्स अपना काम अच्छे से करते हैं. इसमें मिड्स और हाई फ्रीक्वेंसी पर अच्छी डिटेल्स मिलती है. स्पीकर में बेस भी अच्छा है. हालांकि, अगर आप हैवी-बास चाहते हैं तो फिर ये स्पीकर आपके लिए सही नहीं है. रेगुलर कंटेंट कंज्यूम करने के लिए इस स्पीकर का आउटपुट अच्छा महसूस होता है. Blaupunkt Twinz Speakers

Advertisement

इन स्पीकर्स में 2000mAh की बैटरी मिलती है. इनके साइज के हिसाब से ये बैटरी काफी है और कई घंटों तक इन्हें बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें किसी भी टाइप-सी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. सामान्य यूज के लिए ये स्पीकर अच्छा विकल्प हैं. ध्यान रखें कि इन्हें एक साथ इस्तेमाल करने के लिए आपको इन्हें एक दूसरे से कनेक्ट करना होगा. इसके लिए आपको TWS फीचर यूज करना होगा. वैसे आप इन्हें सिंगल-सिंगल भी यूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hisense Intelli Cool Pro AC Review: दमदार कूलिंग, सेल्फ क्लीनिंग फीचर से लैस, क्या पैसा वसूल है ये?

बॉटम लाइन

Blaupunkt Twinz ब्लूटूथ स्पीकर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो एक बजट फ्रेंडली और कॉम्पैक्ट स्पीकर चाहते हैं. इन्हें आप दो अलग-अलग स्पीकर की तरह और एक सेटअप दोनों तरह से यूज कर सकते हैं. इसमें 30W आउटपुट, स्टीरियो TWS टेक्नोलॉजी, RGB लाइटिंग और अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है. 

फ्लिपकार्ट पर ये स्पीकर 2,499 रुपये में मिल रहा है. इस बजट में ये एक अच्छा विकल्प है, लेकिन अगर आप इससे कम बजट वाला स्पीकर चाहते हैं, तो आपको कई ऑप्शन 8W से 10W आउटपुट के साथ मिल जाएंगे. इनके लिए आपको लगभग एक हजार रुपये या इससे भी कम खर्च करने होंगे. हैवी यूज या फिर पार्टी लेवल साउंड चाहने वालों के लिए इससे बेहतर विकल्प मिल जाएंगे. 
 
आज तक रेटिंग- 8.5/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement