scorecardresearch
 

रेडमी की बिक्री से शाओमी को फायदा, कंपनी की कमाई 1 अरब डॉलर पहुंची

शाओमी इंडिया ने गुरुवार को बताया कि भारत में परिचालन के पहले दो सालों में ही उसके राजस्व का आंकड़ा एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

Advertisement
X
रेडमी 3एस और रेडमी नोट3 की बिक्री अधिक
रेडमी 3एस और रेडमी नोट3 की बिक्री अधिक

शाओमी इंडिया ने गुरुवार को बताया कि भारत में परिचालन के पहले दो सालों में ही उसके राजस्व का आंकड़ा एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

शाओमी ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसने देश में 2016 की तीसरी तिमाही में महज 18 दिनों में 10 लाख से ज्यादा की है, जो सालाना आधार पर 150 फीसदी अधिक है.

शाओमी के भारत प्रमुख मनु जैन ने एक बयान में कहा, 'इस उपलब्धि से हमें आने वाले सालों में और अधिक उच्च गुणवत्ता वाले विघटनकारी उत्पादों को उतारने की प्रेरणा मिली है.'

कंपनी ने कहा कि देश में स्मार्टफोन की में शीर्ष के 10 में से करीब 50 फीसदी बिक्री शाओमी के रेडमी 3एस और रेडमी नोट3 की होती है.

Advertisement
Advertisement