scorecardresearch
 

वोडाफोन का बड़ा कदम, कंपनी फर्जी न्यूज वेबसाइट को नहीं देगी विज्ञापन

वोडाफोन ने उन ऑनलाइन प्लेटफार्मों को विज्ञापन देना बंद करने का निर्णय लिया है, जो फर्जी खबरें या घृणा फैलाने वाली बातें प्रकाशित करते हैं.

Advertisement
X
वोडाफोन फर्जी न्यूज वेबसाइट को नहीं देगी विज्ञापन
वोडाफोन फर्जी न्यूज वेबसाइट को नहीं देगी विज्ञापन

वोडाफोन ने उन ऑनलाइन प्लेटफार्मों को विज्ञापन देना बंद करने का निर्णय लिया है, जो फर्जी खबरें या घृणा फैलाने वाली बातें प्रकाशित करते हैं. यह कदम कंपनी ने ऐसी वेबसाइटों पर अपने विज्ञापन प्रकाशित होने से रोकने के लिए उठाया है.

द टाइम्स में बुधवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनी ने इस संबंध में एक वैश्विक नियम बनाने की तैयारी की है. वोडाफोन के CEO विटोरियो कोलाओ ने कहा, 'हेट स्पीच और सम्मान और भरोसे को नुकसान पहुंचाते हैं.'उन्होंने कहा, 'हम इस तरह की अपमानजनक और हानिकारक सामग्री से अपने ब्रांड का जु़ड़ना बर्दाश्त नहीं करेंगे.'

वोडाफोन हर साल विज्ञापन पर 75 करोड़ पाउंड खर्च करती है. कंपनी का कहना है कि वे अपनी नई विज्ञापन नीति के तहत एक व्हाइटलिस्ट जारी करेगी, जिसमें किन-किन मीडिया घरानों को विज्ञापन दिया जाएगा, उसका उल्लेख होगा.

Advertisement

वोडाफोन के कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक मैट पीकॉक के अनुसार, लिस्ट 'अभिव्यक्ति के वैध साधन' को नहीं छोड़ेगी, जिसे कुछ लोगों के लिए आक्रामक माना जा सकता है. वोडाफोन ने यह कदम जैसी कंपनियों की अपमानजनक सामग्रियों से निपटने में विफलता के कारण उनकी बढ़ती आलोचना के बीच उठाया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement