रिलायंस जियो के आने से न केवल भारत में टेलीकॉम सेक्टर में बदलाव आया बल्कि एक और बड़ा बदलाव आया है, जियो की वजह से भारत ने 4G की उपलब्धता के मामले में दुनियाभर में 15वीं रैंक हासिल की है. इस रैंकिंग को ओपनसिग्नल ने सर्वे कर जारी किया है.
ओपनसिग्नल लंदन बेस्ड वायरलेस कवरेज मैपिंग कंपनी है, जिसने सर्वे के लिए 75 देशों में नॉर्मल यूसेज में ग्राहकों के स्मार्टफोन का डेटा लिया. गौरतलब है कि रिलायंस जियो केवल ही प्रोवाइड करता है, जिसका मतलब है कि इसके 108.9 मिलियन यूजर्स को केवल 4G की इंटरनेट स्पीड मिलती है. जबकि बाकी कंपनियां 2G, 3G और 4G स्पीड भी मुहैया कराती हैं.
ओपन सीगल के 'स्टेट ऑफ़ LTE' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 2016 की तीसरी तिमाही में 71.6 प्रतिशत 4G की उपलब्धता थी, जो 2017 की पहली तिमाही में 81.6 प्रतिशत पर पहुंच गई.
4G डाउनलोड की स्पीड में भारत पीछे
अगर 4G डाउनलोड स्पीड की बात करें तो भारत इसमें पीछे रह गया है. भारत में एवरेज 4G है जो पिछले 6 महीने में 1Mbps तक गिर गई. ये 4G डाउनलोड स्पीड एवरेज ग्लोबल 3G डाउनलोड स्पीड 4.4Mbps से बस थोड़ी सी फास्ट है.
भारतीय बाजार में जियो के अलावा दूसरे ब्रांड्स उपलब्धता के मामले में अभी भी 60 प्रतिशत के आसपास हैं. साउथ कोरिया 4G की उपलब्धता के मामले में टॉप स्कोर पर है वहीं 4G डाउनलोड स्पीड के मामले में दूसरे नंबर पर है.