scorecardresearch
 

How To Make Jelly Bangles: पुरानी चूड़ियों से बनाएं ट्रेंडी जेली बैंगल्स, आसान है तरीका; बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Make Jelly Bangles: जेली बैंगल्स इन दिनों महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन बाजार में इनकी कीमत भी ज्यादा है. ऐसे में पुरानी प्लास्टिक की चूड़ियों से घर पर ही खूबसूरत और रंग-बिरंगी जेली बैंगल्स तैयार कर सकती हैं. जानिए इन्हें बनाने का आसान तरीका और जरूरी सामान.

Advertisement
X
जेली बैंगल्स बनाने के लिए पुरानी चूड़ियों की डेकोरेशन को हटाना पड़ता है. (Photo: ITG)
जेली बैंगल्स बनाने के लिए पुरानी चूड़ियों की डेकोरेशन को हटाना पड़ता है. (Photo: ITG)

How To Make Jelly Bangles: त्योहारों पर सभी लोग चाहते हैं कि कपड़ों से लेकर जूलरी तक, हर चीज खास और खूबसूरत होनी चाहिए. खासकर जब बात हाथों को सजाने की हो, तो रंग-बिरंगी चूड़ियों के बिना एथनिक लुक अधूरा लगता है. यही वजह है कि महिलाएं अपनी साड़ी और सूट से मैचिंग चूड़ियां खरीदना पसंद करती हैं. इस समय जेली बैंगल्स का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है. जेली बैंगल्स की बढ़ती डिमांड के कारण इनकी कीमतों में भी काफी उछाल आ गया है. लेकिन अगर हम कहें कि आप घर पर आसानी से जेली बैंगल्स बना सकते हैं, वो भी पुरानी चूड़ियों से? जी हां, आप अलमारी में रखी पुरानी, फीकी चूड़ियों से जेली बैंगल्स बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि पुरानी चूड़ियों से आप घर पर कैसे खूबसूरत जेली बैंगल्स तैयार कर सकती हैं. 

क्या होती हैं जेली बैंगल्स?
जेली बैंगल्स ऐसी चूड़ियां होती हैं, जिनका लुक ट्रांसपेरेंट, चमकदार और थोड़ा ग्लॉसी होता है. ये देखने में काफी अट्रेक्टिव लगती हैं और ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न आउटफिट पर भी अच्छी लगती हैं. खासकर लाल, गुलाबी, पर्पल, हरे और नीले रंग की जेली बैंगल्स त्योहारों के मौके पर काफी खूबसूरत दिखती हैं. इन्हें आप अपनी पसंद के रंग और डिजाइन के हिसाब से तैयार कर सकती हैं.

जेली बैंगल्स बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • पुरानी चूड़ियां
  • ट्रांसपेरेंट कलर या जेली इफेक्ट देने वाला क्राफ्ट पेन 
  • प्लास्टिक के लिए ग्लॉसी फिनिश कोटिंग
  • मुलायम कपड़ा और साबुन वाला पानी (चूड़ियां साफ करने के लिए)
  • बैंगल्स के बीच में लगाने के लिए घूंघरू वाली चूड़ियां

पुरानी चूड़ियों से कैसे तैयार करें जेली बैंगल्स?

1. सबसे पहले चुनें सही चूड़ियां: इसके लिए घर में रखी पुरानी प्लास्टिक की चूड़ियां चुनें. ध्यान रखें कि चूड़ियां टूटी हुई या बहुत ज्यादा खरोंच वाली न हों. ऐसी चूड़ियां लें जिनका बेस साफ हो और जिन्हें आसानी से नया लुक दिया जा सके.

2. चूड़ियों को करें अच्छी तरह साफ: सबसे पहले चूड़ियों पर लगी धूल, गंदगी और पुरानी चमक को साफ करें. पुरानी चूड़ियों की डेकोरेशन को साफ करने के लिए पहले उन्हें कुछ देर गर्म पानी में भिगो दें. 2-3 मिनट उन्हें भिगे रहने देने के बाद चम्मच की मदद से उन्हें निकाल लें. गर्म पानी में भिगोने से उनपर लगी डेकोरेशन या चमक फूल जाती है और आसानी से निकल जाती है.

3. इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें. फिर अपने नेल्स की मदद से उनकी डेकोरेशन को छुड़ाएं. लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा करते वक्त सावधानी बनाए रखें. 

Advertisement

4. मनपसंद रंग से दें जेली जैसा लुक: अब चूड़ियों को नया कलर देने की बारी आती है. इसके लिए ट्रांसपेरेंट कलर, ग्लॉसी क्राफ्ट पेंट या प्लास्टिक पर इस्तेमाल होने वाले कलर्स चुन सकते हैं. अपनी पसंद के हिसाब से लाल, पर्पल, पिंक, ऑरेंज या ग्रीन कलर लगा सकती हैं. अगर आपको जेली जैसा लुक चाहिए, तो ट्रांसपेरेंट फिनिश वाले कलर्स का इस्तेमाल करें. कलर लगाने के बाद इन्हें अच्छी तरह सूखने दें.

5. ग्लॉसी फिनिश से बढ़ाएं खूबसूरती: चूड़ियों को और ज्यादा चमकदार बनाने के लिए उन पर प्लास्टिक के हिसाब से क्लियर ग्लॉसी कोटिंग लगा सकती हैं. इससे चूड़ियों को नया और चमकदार लुक मिलेगा. ध्यान रखें कि इस्तेमाल किया गया पेंट और कोटिंग प्लास्टिक के लिए सेफ और सही हो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dolly Diy (@dollydiy76)


मोती और स्टोन वाली बैंगल्स लगाकर बनाएं डिजाइनर  
अगर आप अपनी जेली बैंगल्स को थोड़ा हैवी और पार्टी वियर लुक देना चाहती हैं, तो इनके बीच में छोटे-छोटे मोती, स्टोन या गोल्डन बीड्स वाली चूड़ियां लगा सकती हैं. चाहें तो कुछ चूड़ियों को बिल्कुल प्लेन रखें और कुछ को मोतियों से सजाएं. इससे आपका पूरा चूड़ी सेट काफी खूबसूरत और डिजाइनर नजर आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement