scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

Asia's Richest Mukesh Ambani: एक दिन में बदला गेम, मुकेश अंबानी ने चीनी अरबपति से छीना ताज, फिर बने एशिया के नंबर-1 अमीर

मुकेश अंबानी के सिर फिर सजा ताज
  • 1/6

मुकेश अंबानी के सिर पर फिर से एशिया के सबसे अमीर इंसान का ताज सच गया है और खास बात ये है कि सिर्फ एक ही दिन में पूरा खेल बदल गया. मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बीते कारोबारी दिन सोमवार को ऐसा गदर काटा, कि अंबानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में करीब 9 अरब डॉलर का उछाल आया गया. संपत्ति में अचानक आई इस तेजी के चलते चीनी अरबपति झांग यिमिंग भी पीछे रह गए. (Photo: ITG)

रिलायंस ने दिखाया दम, बाजार भी बमबम
  • 2/6

रिलायंस ने दिखाया दम, बाजार भी बमबम
सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी को फिर से एशिया का सबसे अमीर इंसान बनाने में बड़ा रोल निभाने वाले रिलायंस के शेयर के बारे में, तो सोमवार को Reliance Share ओपनिंग के साथ ही गदर मचाता दिखा था. बीते शुक्रवार के अपने बंद 1164.90 रुपये की तुलना में ये अंबानी स्टॉक उछलकर 1228 रुपये पर ओपन हुआ और फिर बाजार बंद होने पर 11.60% चढ़कर 1300 रुपये पर क्लोज हुआ. (Photo: ITG)

RIL मार्केट वैल्यू बढ़ी
  • 3/6

RIL मार्केट वैल्यू बढ़ी
रिलायंस के शेयर में आई इस धुआंधार तेजी का सीधा असर देश की इस सबसे बड़ी कंपनी की मार्केट वैल्यू पर भी देखने को मिला, जो बाजार बंद होने तक बढ़ती ही चली गई. ऑयल, रिटेल से लेकर ग्रीन एनर्जी तक कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 17.57 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. बता दें कि रिलायंस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1611.80 रुपये है. (Photo: ITG)

Advertisement
मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब इतनी हुई
  • 4/6

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब इतनी हुई
Reliance Share Rally का असर न सिर्फ कंपनी की मार्केट वैल्यू पर देखने को मिला, बल्कि इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Networth) पर भी पड़ा. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ सोमवार के कारोबार के दौरान ही मुकेश अंबानी की दौलत में तगड़ा करीब 9 अरब डॉलर का उछाल आया और इसके चलते उनकी नेटवर्थ बढ़कर करीब 89 अरब डॉलर हो गई. (Photo: ITG)

चीनी अरबपति देखते रह गए
  • 5/6

चीनी अरबपति देखते रह गए
Forbe's की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक ही दिन में 10.5% की बढ़ोतरी हुई, जिससे वे दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में 23वें पायदान पर आ गए. नेटवर्थ में उछाल के चलते Mukesh Ambani ने बाइटडांस के को-फाउंडर झांग यिमिंग को पीछे छोड़ते हुए उनसे Asia's Richest Person का ताज छीन लिया. Zhang Yiming 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में अब 25वें नंबर पर हैं. (Photo: Reuters)

1-2 नंबर पर मुकेश अंबानी की कंपनी
  • 6/6

1-2 नंबर पर मुकेश अंबानी की कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पेट्रोकेमिकल्स, तेल और गैस, टेलीकॉम, रिटेल, मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज़ में काम करती है, जिसमें जियो प्लेटफॉर्म्स और इसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) डिवीज़न सहित कई सब्सिडियरी कंपनियां शामिल हैं. Reliance की स्थापना मुकेश अंबानी के पिता दिवंगत धीरूभाई अंबानी ने 1957 में की थी और अब ये मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत में सबसे बड़ी कंपनी है. मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर हाल ही में शेयर मार्केट में लिस्ट हुए हैं और रिलायंस के बाद ये देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement