scorecardresearch
 

रतन टाटा ने 'शियोमी' से की पार्टनरशिप

उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा ने मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीन की कंपनी शियोमी के साथ पार्टनरशिप की है. शियोमी में किसी भारतीय का यह पहला निवेश है. हालांकि टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा ने निजी क्षेत्र में कितनी हिस्सेदारी खरीदी है या उसका मूल्य कितना है, इसका खुलासा करने से कंपनी ने इनकार किया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

उद्योग जगत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा ने मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली चीन की कंपनी की है. शियोमी में किसी भारतीय का यह पहला निवेश है. हालांकि टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा ने निजी क्षेत्र में कितनी हिस्सेदारी खरीदी है या उसका मूल्य कितना है, इसका खुलासा करने से कंपनी ने इनकार किया.

भारत में शियोमी के ऑपरेशन हेड मनु जैन ने बताया, ‘हमें टाटा को अपने बोर्ड में लेते हुए बेहद खुशी है. एक बनने की यात्रा में उनसे सलाह लेंगे.’ दिसंबर, 2012 में 100 अरब डॉलर के टाटा समूह से रिटायर हुए रतन टाटा इस समय हैं और रिटायरमेंट के बाद से ही एक प्रमुख वेंचर कैपिटल निवेशक बनकर उभरे हैं.

पहले इन कंपनियों में निवेश कर चुके हैं टाटा
इससे पहले टाटा स्नैपडील, अर्बन लैडर, ब्लूस्टोन और कारदेखो डॉटकाम जैसी निवेश कर चुके हैं. इस साल मार्च में, उन्होंने मोबाइल कॉमर्स कंपनी पेटीएम में भी निवेश किया.

शियोमी के सहसंस्थापक और अध्यक्ष बिन लिन ने कहा, ‘चीन के बाहर भारत हमारा है और यह सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है. हमारा लक्ष्य अगले तीन से पांच साल में पहले पायदान पर पहुंचना है और हम यहां पार्टनरशिप के लिए काफी इच्छुक हैं.’

Advertisement

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement