scorecardresearch
 

एंड्रॉयड के साथ अगले साल तक बाजार में वापसी कर सकता है Nokia

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों को बहाल कर रही है. साथ ही नए प्रोडक्ट्स का परीक्षण कर रही है, और नए सेल्स पार्टनर भी तलाश रही है.

Advertisement
X
Weibo द्वारा लीक की गई फोटो
Weibo द्वारा लीक की गई फोटो

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों को बहाल कर रही है. साथ ही नए प्रोडक्ट्स का परीक्षण कर रही है, और नए सेल्स पार्टनर भी तलाश रही है.

अब खबर यह आ रही है कि नोकिया स्मार्टफोन के साथ 2016 के आखिर तक बाजार में वापसी कर सकता है. खबरों के मुताबिक नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन का नाम Nokia C1 रखा गया है और अभी इसे डेवलप किया जा रहा है. इस स्मार्टफोन की फोटो भी लीक हुई है.

गौरतलब है कि नोकिया माइक्रोसॉफ्ट करार के बाद नोकिया को 3 साल तक अपना कोई भी मोबाइल लॉन्च करने की बंदिश है. नोकिया को मोबाइल बाजार में अपने मोबाइल प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए 2016 के आखिर तक इंतजार करना होगा.

लीक हुई खबरों के मुताबिक Nokia C1 में 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और 2GB रैम होगा. इस फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल और फ्रंट 5 मेगापिक्सल होगा. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा. अफवाह यह भी है कि इस स्मार्टफोन में इंटेल का चिपसेट लगा होगा.

नोकिया के सीईओ राजीव सूरी ने 2014 में पद संभालने के बाद से ही नोकिया को एक बार फिर से मोबाइल बाजार में लाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement