scorecardresearch
 

MWC 2017: Oppo पेश करेगी नई 5x स्मार्टफोन फोटोग्रफी टेक्नोलॉजी

चाइनीज मोबाइल कंपनी Oppo एक नई टेक्नोलॉजी पेश करने जा रही है जिससे दूर की तस्वीरें एकदम साफ आएंगी. जानें क्या होगी तकनीक...

Advertisement
X
Oppo की नई तकनीक एक बड़ा कदम बताई जा रही है
Oppo की नई तकनीक एक बड़ा कदम बताई जा रही है

चाइनीज हैंडसेट निर्माता Oppo ने ये घोषणा कर ये जानकारी दी है कि कंपनी MWC 2017 के दौरान '5x स्मार्टफोन फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी' को पेश करेगी. कंपनी ने इस बात की पुष्टि‍ करते हुए बताया कि इस टेक्नोलॉजी को 27 फरवरी को बार्सिलोना में पेश करेगी.


कंपनी ने अपने आने वाले टेक्नोलॉजी के लिए ' और 'So close you can feel it' रखा है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि कंपनी कोई ऑप्टिकल जूम फीचर लेकर आने वाली है. अगर ऐसा होता है तो दूर की तस्वीरें फोन के कैमरे से भी बेहद साफ आएंगी.

उम्मीद है कि ये टेक्नोलॉजी कंपनी के इस साल लॉन्च होने वाले हैंडसेट्स में देखने को मिलेगी.

कंपनी ने टेक्नोलॉजी लॉन्चिंग के लिए जो इन्विटेशन भेजा है उसमें उन्होंने लिखा है कि नई टेक्नोलॉजी से यूजर्स काफी डिटेल फोटोज ले सकेंगे. नई टेक्नोलॉजी के संदर्भ में कंपनी का कहना है कि हमने स्मार्टफोन फोटोग्राफी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया को नई दिशा दी है.

Advertisement


आपको बता दें ये कोई पहली बार नहीं है जब कंपनी नई टेक्नोलॉजी लेकर आ रही है. इससे पहले साल 2014 में कंपनी ने पेश किया था. जिसका अपग्रेडेशन पिछले साल MWC 2016 में पेश किया गया था.

Advertisement
Advertisement